23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पंचांग ने पहले ही बता दिया था कि रूस और यूक्रेन में युद्ध होगा, जानिए पूरी सच्चाई

रूस और यूक्रेन के युद्ध का तनावन लगातार बरकरार है। यूक्रेन की भारत से गुहार के बाद पीएम मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात चीत की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पंचांग खूब वायरल हो रहे है जिसमे दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन पर हमले की भविष्यवाणी पहले ही इस पंचांग में कर दी गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 25 Feb 2022, 5:08 PM IST

Kishore Jantri Panchang 2022 Predict about Russia Ukraine War

Kishore Jantri Panchang 2022:

दुनियाभर में रूस और यूक्रेन के युद्ध से तनाव बना हुआ है। यूक्रेन पर जब संकट आया तब सारे देश पीछे हट गए और सबने यूक्रेन को अकेला छोड़ दिया यूक्रेन को तब अपनी आंखों के सामने विश्वगुरु भारत दिखा और उसने भारत से उम्मीद जाहिर की। जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से गुरुवार को कॉल पर बात करके युद्ध को शांति की ओर ले जाने की अपील की। दुनियाभर में अभी भी रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि कब क्या होगा और आखिर में नतीजा क्या रहेगा। इन सब के बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि भारतीय पंचांग जिन्त्री ने इस युद्ध के बारे में पहले से ही भविष्यवाणी कर दी थी। आइए आपको बताते है इस खबर के बारे में।


क्या लिखा है इस पंचांग में:

आखिर इस पंचांग में क्या लिखा है? और ये कौनसी पंचांग है जिसने इतने बड़े युद्ध की भविष्यवाणी कर दी। दरअसल ये भारतीय कैलेंडर किशोर जंत्री 2022 है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इसमें पहले ही लिखा था कि 26 फरवरी वर्ष 2022 से 7 अप्रैल 2022 तक शनि मंगल का मकर राशि में योग बन रहा है। जिसके तहत यूरोपिय देशों की नीति विश्वव्यापी अशांति की वजह बन सकती है। यह स्थिति अघोषित युद्ध का वातारण बना सकती है।

इतना ही नहीं बल्कि किशोर जंत्री पंचांग 2022 में यह भी लिखा गया है कि गुरू, शुक्र एवं शनि तथा मंगल की स्थिति भी है। इस वजह से मुस्लिम राष्ट्रनायकों की नीति एवं भारत के साथ व्यवहार में सुधार संभव है।


यह भी पढ़ें-सामुद्रिक शास्त्र: आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं? इन चीजों से लगा सकते हैं पता


क्या है ये किशोर जंत्री कैलेंडर:

बता दें कि किशोर जंत्री कैलेंडर के जरिए आप सभी भारतीय त्योहारों, अवकाशों, आदि की संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। एस्ट्रोसेज द्वारा पेश किया गया यह विस्तृत कैलेंडर, आपको हर महीने पड़ने वाली सभी, महत्वपूर्ण घटनाओं की सटीक तारीख़ और दिन की जानकारी प्रदान करता है। इस भारतीय कैलेंडर की मदद से भारतीय अवकाशों और क्षेत्रीय त्योहारों के बारे में अधिक जानकारी अभी प्राप्त कर सकते हैं।

कितनी सच्चाई है इस पंचांग में:
इस पंचांग की कोई आधिकारिक पुष्टि या दावा नहीं है। लेकिन ये पंचांग सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। लोग ट्वीट करके अपनी बात रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें-भारत की गोल्डन नदी जो पानी के साथ उगलती है सोना, जानिए क्या है खास


(पत्रिका ग्रुप इस खबर की पुष्टि नहीं करता)