Zodiac Sign Compatibility: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। जैसे मेष और वृश्चिक पर मंगल, वृषभ और तुला पर शुक्र, मिथुन और कन्या पर बुध, कर्क पर चंद्रमा, सिंह पर सूर्य, धनु और मीन पर गुरु तो मकर और कुंभ पर शनि का प्रभाव रहता है। हर ग्रह का कोई न कोई शत्रु ग्रह तो कोई मित्र ग्रह होता है। जब दो अलग-अलग राशियों के ग्रहों का आपस में शत्रुता का भाव होता है तो उन राशियों के लोगों की आपस में नहीं पटती। वहीं जब ग्रहों का आपस में मित्रता का भाव होता है तो उन राशियों के लोगों की खूब जमती है। यहां आप अपनी राशि से जानेंगे कि आपको किस राशि के लोग अधिक पसंद आते हैं।