30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन लोगों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान, नाम के पहले अक्षर से करें इनकी पहचान

ज्योतिष अनुसार नाम के पहले अक्षर का व्यक्ति की राशि से गहरा संबंध होता है। अधिकांश लोगों को नाम उनकी जन्म राशि के आधार पर ही रखा जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 Jun 2022, 2:40 PM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, hindu boys names, hindu girls names, नाम ज्योतिष,

इन लोगों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान, नाम के पहले अक्षर से करें इनकी पहचान

Name Astrology: नाम ज्योतिष ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा है। जिसके जरिए आप किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। दरअसल नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष अनुसार नाम के पहले अक्षर का व्यक्ति की राशि से गहरा संबंध होता है। अधिकांश लोगों को नाम उनकी जन्म राशि के आधार पर ही रखा जाता है। यही कारण है कि नाम भी व्यक्ति के व्यक्तित्व से जुड़े कई गहरे राज खोल देता है। यहां आप जानेंगे किन नाम के लोग बेहद ही भाग्यशाली होते हैं।

जिन लोगों का नाम हिंदी में ये, यो, ध, भा, भी, भू, भे, फा, ढा, दी, दू, ञ, दे, दो, चा, ची और अंग्रेजी में B, C, D, Y आदि अक्षरों से शुरू होते हैं वो लोग बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग आमतौर पर खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये खुद भी खुश रहते हैं दूसरों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।

इन पर देवगुरु बृहस्पति की भी विशेष कृपा मानी जाती है। ये जहां रहते हैं वहां तेजी से लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। गुरु की कृपा से इन्हें हर काम में खूब सफलता मिलती है। इन्हें घर-परिवार और समाज हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये अत्याधिक मेहनती होते हैं। ये जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। अपनी बातों के पक्के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके कई दोस्त बनते हैं।
यह भी पढ़ें: मंगल का स्वराशि मेष में प्रवेश 3 राशि वालों की बदल देगा जिंदगी, करियर में मिलेगी अपार तरक्की

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)