30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण 16 मई, 3 राशि वालों को करियर में मिलेगी कामयाबी

Chandra Grahan 2022 Date: जानिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं? किन-किन जगहों पर ये ग्रहण दिखाई देगा? और किन राशियों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 May 2022, 2:35 PM IST

chandra grahan, chandra grahan 2022 date, chandra grahan may 2022, lunar eclipse, lunar eclipse 2022 date, चंद्र ग्रहण,

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण 16 मई, 3 राशि वालों को करियर में मिलेगी कामयाबी

अभी कुछ ही दिनों पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था, अब आने वाली 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि ये सभी लोगों की लाइफ को प्रभावित करता है। ग्रहण किसी के लिए शुभ फल लेकर आता है तो किसी के लिए अशुभ। जानिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं? किन-किन जगहों पर ये ग्रहण दिखाई देगा? और किन राशियों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा।

कब और कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण: साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

सूतक काल लगेगा या नहीं? चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो अपने क्षेत्र में दृष्टिगत हो।

चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए शुभ:
मेष राशि: ये चंद्र ग्रहण इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद है। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

धनु राशि: चंद्र ग्रहण इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। अच्छी नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार दिख रहे हैं। विभिन्न स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कोई काम अटक गया था तो वो पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 15 जून तक सूर्य देव 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिलेगी तरक्की और अपार धन!