
सच्चे श्रद्धाभाव से करें इस मंत्र का जप, धन के अभाव से जल्द मिलेगी मुक्ति
मंत्रों का असर व्यक्ति के जीवन में लंबे समय तक रहता है और यह व्यक्ति की बाहरी परेशानियों से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ आंतरिक शांति भी प्रदान करता है। जब कोई भी व्यक्ति परेशानियों से घिर जाता है और उसे सभी जगहों से निराशा प्राप्त होती है तो उसके पास भगवान का आसरा होता है। यदि आपको भगवान से मदद मांगनी हो तो अपने इष्टदेव के मंत्रों का जप व लगातार उच्चारण मन को शांति व परेशानी को हल करने का रास्ता जरूर दिखाता है। मंत्र मन व मस्तिष्क को शांत करने की कारगार औषधि होती है।
मंत्र 3 प्रकार के हैं- सात्विक, तांत्रिक और साबर। सभी मंत्रों का अपना-अलग महत्व है। जिन मंत्रों को हम रोज़ जपते हैं वे सात्विक मंत्र होते हैं। तो अपनी परेशानियों व चिंता का हल पाने के लिए हर दिन अपने इष्टदेव के मंत्रों का जप जरूर करें। लेकिन इन मंत्रों का जप करने से पहले अपने आप को पवित्र रखें और पूरी श्रद्धा से करें। मंत्रों का जप देवस्थान में ही करें।
1. घर का क्लेश खत्म करने के लिए:
मंत्र : कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥ इस मंत्र का हर दिन जप करने से गृहक्लेशों का अंत होता है और सुख शांति बनी रहती है।
2. नकारात्मक विचारों को खत्म करने के लिए:
मंत्र : श्री राम, जय राम, जय जय राम। इस मंत्र का जप करने से नकारात्मक विचार खत्म होते हैं और मन में शांति बनी रहती है।
3. हर समस्या व चिंता मुक्ति के लिए:
मंत्र : ॐ नम: शिवाय। तीन शब्दों के इस मंत्र को महामंत्र कहा जाता है। इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति को जीवन में चिंताओं से मुक्ति मिलती है। हर प्रकार की बाधाएं दूर होती है।
4. कार्य की सफलता और ( success mantra a ) विजयी पाने के लिए:
मंत्र : ॐ हं हनुमते नम:। इस मंत्र को रोजाना करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही यह मंत्र सफलता व यश देने वाला माना गया है।
5. मृत्यु पर विजय प्राप्त करने के लिए:
उर्वारुकमिव बन्धानान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
इस मंत्र को जपने वाले व्यक्ति को कुछ कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है। इसका जाप किसी जानकार पंडित से पूंछ कर ही करना चाहिए। इसके अलावा शिव का महामृंत्युजय मंत्र मृत्यु व काल को टालने वाला माना जाता है। मंत्र के बारे में कहा जाता है की यदि आपके घर का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती है या बहुत ज्यादा बीमार है तो नियमपूर्वक इस मंत्र का सहारा लें। निश्चित ही लाभ मिलेगा।
6. सिद्धि और मोक्षदायी मंत्र :
मंत्र : ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।। इस मंत्र का बहुत अधिक महत्व मना जाता है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंत्र है, जो ईश्वर के प्रति, ईश्वर का साक्षी और ईश्वर के लिए है। हर समस्या के लिए मात्र यह एक ही मंत्र कारगर है।
7. संकट से मुक्ति पाने के लिए :
2 : ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं परमेश्वरि कालिके स्वाहा।
इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करने से आर्थिक लाभ मिलता है। इससे धन संबंधित परेशानी दूर हो जाती है। माता काली की कृपा से सब काम संभव हो जाते हैं।
8. दरिद्रता का नाश करने के लिए:
मंत्र : ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:। इस मंत्र की 11 माला सुबह शुद्ध भावना से जपने से धन, सुख, शांति प्राप्त होती है। इस मंत्र का जप धन के अभाव को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
Published on:
24 Jun 2019 03:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
