31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूमि पुत्र मंगल का मीन राशि में गोचर 8 राशि वालों की बढ़ाएगा धन-दौलत तो 4 को हो सकता है नुकसान!

Mangal Gochar 2022: मंगल ग्रह मीन राशि में 17 मई से 27 जून तक रहेगा। इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों की किस्मत बदलेगा तो किन्हें सावधान रहने की जरूरत होगी।

3 min read
Google source verification
Mangal Rashi Parivartan, mangal gochar 2022, maras transit 2022, mars in pisces 2022, mangal transit in pisces 2022,

भूमि पुत्र मंगल का मीन राशि में गोचर 8 राशि वालों की बढ़ाएगा धन-दौलत तो 4 को हो सकता है नुकसान!

Mangal Transit In Meen Rashi 2022: मंगल ग्रह ने आज मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। मान्यताओं अनुसार जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वो लोग साहसी और निडर होते हैं। वहीं जिनकी कुंडली में ये अशुभ स्थिति में होता है उन्हें जीवन के तमाम क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगल ग्रह मीन राशि में 17 मई से 27 जून तक रहेगा। इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों की किस्मत बदलेगा तो किन्हें सावधान रहने की जरूरत होगी।

मंगल का गोचर इन राशियों के लिए शुभ:
मेष राशि- इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। पढ़ने लिखने वाले बच्चों के लिए ये अवधि भाग्यशाली सिद्ध हो सकती है। शोधकर्ताओं और पीएचडी छात्रों के लिए भी मंगल का ये गोचर अनुकूल रहने वाला है।

वृषभ राशि- मंगल का गोचर आपके करियर और लव लाइफ के लिहाज से अनुकूल दिखाई दे रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि- काम में आपकी पकड़ अच्छी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। व्यापार में वृद्धि के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मनपंसद नौकरी पाने में आप कामयाब रहेंगे। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

कर्क राशि- आर्थिक दृष्टिकोण से ये अवधि आपके लिए लाभकारी साबित होगी। लंबी अवधि के लिए किए गए निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बिजनेस में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि- आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने में आप सफल रहेंगे। किसी स्रोत से अचानक से कमाई होने की भी संभावना है। इस दौरान आप अपनी रुचि के कार्यों से अच्छा धन प्राप्त कर सकेंगे।

धनु राशि- इस अवधि में आप अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। पढ़ने वाले बच्चों के लिए ये अवधि अनुकूल साबित होगी। मुनाफे वाली डील हो सकती है।

मकर राशि- नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। मनपंसद की नौकरी मिल सकती है। इस राशि के कुछ जातक अपनी रुचि के काम को पेशे में बदल सकते हैं।

मीन राशि- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पुराने किसी निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

इन राशियों के लोगों को रहना होगा सतर्क:
सिंह राशि- इस समय अवधि में आपकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में कलह का माहौल रह सकता है। बॉस के साथ आपके संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। जिसकी वजह से कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि- आपको वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। जिस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको इस दौरान अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आशंका है कि आपके विरोधी आपके खिलाफ किसी प्रकार की साज़िश रचते हुए आपकी छवि को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं।

तुला राशि- स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। काम करते समय सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि- अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है। बेफजूल में धन खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader