6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध गोचर 2022: 25 अप्रैल से 2 जुलाई तक इन राशियों के लिए बन रहा ‘धन योग’, पैसों का लगेगा अंबार!

25 अप्रैल को बुध शुक्र की राशि वृषभ में गोचर शुरू करेगा। जहां ये 2 जुलाई तक विराजमान रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शानदार परिणाम देने वाली साबित हो सकती है।

2 min read
Google source verification
budh gochar 2022, budh transit 2022, budh transit april 2022, budh transit 25 april 2022, budh rashi parivartan 2022, mercury transit april 2022,

बुध गोचर 2022: 25 अप्रैल से 2 जुलाई तक इन राशियों के लिए बन रहा 'धन योग', पैसों का लगेगा अंबार!

Budh Rashi Parivartan April 2022: ज्योतिष में बुध को शुभ ग्रह माना जाता है। इसे राजकुमार की उपाधि दी गई है। ये ग्रह सूर्य के सबसे निकट माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वो लोग तेजस्वी और बुद्धिमान होते हैं। 25 अप्रैल को बुध शुक्र की राशि वृषभ में गोचर शुरू करेगा। जहां ये 2 जुलाई तक विराजमान रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शानदार परिणाम देने वाली साबित हो सकती है।

वृषभ राशि वालों के सपने होंगे पूरे: इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर काफी शानदार साबित होने वाला है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपके लिए धन योग का निर्माण हो रहा है। यानी इस अवधि में आपको पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो जातक घर बनाने या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है।

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत: बुध के गोचर से आपके जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सैलरी में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। निवेश से आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि वालों को नौकरी में मिलेगा सम्मान: इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपका संचार कौशल बढ़ेगा। ऑफिस में बॉस का भरपूर साथ मिलेगा। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 68 दिनों के लिए वृषभ राशि में गए बुध देव, वृष, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता, जानें बाकियों का हाल

वृश्चिक राशि वालों को अचानक से मिलेगा धन: ये गोचर इस राशि के नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए शुभ साबित होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन अर्जित करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
यह भी पढे़ं: सूर्य-राहु की खतरनाक युति से लगेगा साल का पहला ग्रहण, 30 दिनों तक इन राशियों पर 'ग्रहण योग' का रहेगा प्रभाव