एक होता है मूलांक और एक होता है भाग्यांक। मूलांक आपकी जन्म तारीख से पता चलता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 12 है तो 1 और 2 को जोड़कर 3 नंबर आएगा। तो इसका मतलब है कि 12 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होगा। इसी तरह से अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख अगर 3 है तो इसका मूलांक भी 3 होगा। अगर भाग्यांक की बात करें तो ये व्यक्ति की जन्म तारीख, जन्म माह और जन्म साल को जोड़कर निकाला जाता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख, जन्म माह और जन्म साल अगर ये है 16.06.1993 तो इन सभी नंबरो को आपस में इस तरह से जोड़ना होगा, 1+6+0+6+1+9+9+3=35 अब 35 को भी आपस में जोड़ लें तो आएगा 3+5=8 तो यानी आपका भाग्यांक 8 होगा। बता दें भाग्यांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं। हम यहां बात करेंगे भाग्यांक 7 के बारे में।