5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा शास्त्र: बेहद धनवान होते हैं ऐसे लोग जिनके हाथ में होती है ये खास बात

हमारे हाथ में अंगूठे के नीचे वाला स्थान शुक्र का होता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत काफी उभार लिए हो तो उस जातक को लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 15 Apr 2022, 3:23 PM IST

palmistry tips, palmistry, religion news, hasthrekha shastra, palm reading, hand line prediction, हस्तेरखाशास्त्र, lucky signs in hand,

हस्तरेखा शास्त्र: बेहद धनवान होते हैं ऐसे लोग जिनके हाथ में होती है ये खास बात

Hand Line Prediction: हस्तरेखा विज्ञान में हथेली में मौजूद रेखाओं, पर्वतों और विशेष चिन्हों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। मनुष्य के हाथ में कई सारी रेखाएं होती हैं जिनसें करियर से लेकर लव लाइफ तक का हाल जाना जा सकता है। इसी तरह हाथ में सभी ग्रहों के पर्वत भी होते हैं। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं हथेली में मौजूद ऐसे शुभ चिन्हों, पर्वतों और रेखाओं के बारे में जो व्यक्ति के धनवान होनी की निशानी माने जाते हैं।

-हमारे हाथ में अंगूठे के नीचे वाला स्थान शुक्र का होता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत काफी उभार लिए हो तो उस जातक को लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुखों का दाता माना जाता है।

-हमारे हाथ में रिंग फिंगर यानी अनामिका अंगुली के नीचे वाला स्थान सूर्य पर्वत का होता है। सूर्य पर्वत से निकलने वाली रेखा को सूर्य रेखा कहते हैं। यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा सूर्य रेखा से जाकर मिल जाती है तो ऐसा जातक अचानक से धनवान बनता है। ऐसे जातकों की जिंदगी रातों रात बदल जाती है।

-यदि भाग्य रेखा मणिबंध यानी कलाई के ऊपरी भाग से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत पर पहुंच जाती है तो ये व्यक्ति के भाग्यशाली होने की निशानी मानी जाती है। ऐसे लोगों को जीवन में कष्टों का सामना कम ही करना पड़ता है। भाग्य रेखा जितनी स्पष्ट, गहरी और साफ-सुथरी होगी व्यक्ति का भाग्य उतना ही मजबूत होगा। हाथ की बीच वाली उंगली के ठीक नीचे वाला भाग शनि पर्वत का होता है।

-हथेली में तर्जनी अंगुली के ठीक नीचे वाला भाग गुरु पर्वत का होता है। हस्त रेखा शास्त्र अनुसार यदि हाथ में मौजूद गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बना हो तो ऐसे जातकों को भाग्य की बदौलत सबकुछ हासिल होता है। अगर शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान बना हो तो व्यक्ति को धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

-हथेली में मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण का निशान बना हुआ होना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे जातकों को पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना होती है। इन्हें अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

-हाथ में दो-दो सूर्य रेखाएं मौजूद होना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे जातक काफी सौभाग्यशाली होते हैं। सूर्यदेव की इन पर विशेष कृपा रहती है। ऐसे लोगों के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिस व्यक्ति में हैं ये 5 गुण, उसे धन कुबेर बनने से कोई नहीं रोक सकता