2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा शास्त्र: जिनके हाथ में होती हैं ये रेखाएं और चिन्ह, उन्हें करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता

ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की तकदीर उसके हाथों की रेखाओं में लिखी होती है। आज आप जानेंगे कि हाथ में वो कौन सी रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति को करोड़पति बनाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 5 May 2022, 10:30 AM IST

palmistry tips, palmistry, astrology, palm reading, hasthrekha shastra, lucky lines in hand, lucky signs in hand,

हस्तरेखा शास्त्र: जिनके हाथ में होती हैं ये रेखाएं और चिन्ह, उन्हें करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता

कहते हैं हर व्यक्ति अपनी किस्मत लिखाकर जन्म लेता है। यानी उसके जीवन में कब क्या होना है और उसे कितनी सफलता मिलनी है ये सब पहले से ही डिसाइड होता है। लेकिन दूसरी तरफ ये भी कहा जाता है कि कर्म ही प्रधान है। यानी व्यक्ति जैसा कर्म करेगा और जितनी मेहनत करेगा उसका फल उसे उसी के अनुसार प्राप्त होगा। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की तकदीर उसके हाथों की रेखाओं में लिखी होती है। आज आप जानेंगे कि हाथ में वो कौन सी रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति को करोड़पति बनाती हैं।

-यदि भाग्य रेखा से कोई दूसरी रेखा निकलकर सूर्य पर्वत तक जा रही है तो ऐसे लोग लाइफ में खूब तरक्की करते हैं। इन्हें जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इनका जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

-जिन लोगों के हाथ में जीवन, मस्तिष्क और भाग्य रेखा मिलकर त्रिकोण का निशान बनाती हैं ऐसे लोग अमीर होते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती और ये अपने जीवन में संतुष्ट होते हैं। ये ऊंचे पदों पर कार्यरत होते हैं।

-जिन लोगों से भाग्य रेखा हाथ की कलाई के ऊपरी भाग यानी मणिबंध से निकलकर बिना कटे और टूटे सीधे शनि पर्वत तक जाती है ऐसे लोगों को अचानक से धन प्राप्त होता है। इनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती।

-जिन लोगों के हाथ में शुक्र, सूर्य और गुरु पर्वत उभार लिए हुए होता है ऐसे लोग धनवान होते हैं। इन लोगों को करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता।

-जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा मिलकर M का निशान बनाती हैं ऐसे लोग 35 से 55 साल की उम्र में धनवान बनते हैं। इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं रहती।
यह भी पढ़ें: शनि 2025 तक इस राशि में रहेंगे विराजमान, निभाएंगे दंडनायक की भूमिका, रहें सतर्क

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़