Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार हर अंक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है। इसलिए अंकों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष में कुल नौ मूलांक का जिक्र किया गया है। हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हुआ होता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 8 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है। जानिए कैसे होते हैं इस मूलांक के लोग।