30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 की उम्र के बाद अचानक से तरक्की करते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, बन जाते हैं धनवान

Numerology: इस मूलांक के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। लेकिन इन्हें सफलता अमूमन देरी से मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 20 Apr 2022, 10:34 AM IST

numerology, astrology, ank jyotish, date of birth date, birth date astrology, mulank 8, radix 8 people, lucky numbers,

30 की उम्र के बाद अचानक से तरक्की करते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, बन जाते हैं धनवान

अंकज्योतिष अनुसार हर अंक का किसी न किसी ग्रह से संबंध माना जाता है। 1 से लेकर 9 तक कुल 9 मूलांक होते हैं। हर मूलांक के लोगों की अपनी अलग-अलग विशेषताएं होती हैं। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 8 वालों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका जन्म मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। लेकिन इन्हें सफलता अमूमन देरी से मिलती है।

शनि ग्रह से प्रभावित इस अंक के लोग हर चीज को गहराई से सोचते हैं। ये लोग अत्याधिक मेहनती और कर्मशील होते हैं। इन्हें सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करने पड़ते हैं। लेकिन उम्र के एक पड़ाव में आकर इन्हें सफलता निश्चित ही मिल जाती है। ज्योतिष अनुसार मूलांक 8 वालों की जिंदगी 30 साल की उम्र के बाद अचानक से बदल जाती है। इन्हें इनकी मेहनत का फल इस उम्र में मिलने लगता है।

मूलांक 8 वाले लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। इसलिए ये निरंतर अपना काम करते रहते हैं। ये सफल होने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इन्हें इस बात का अच्छे से आभास होता है कि संघर्ष ही जीवन है। इसलिए ये संघर्षों से डरते नहीं हैं। इनके इरादे मजबूत होते हैं। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

ये जो भी करते हैं अपने दम पर ही करते हैं। इन्हें दूसरों का साथ कम ही मिलता है। इनके दोस्त भी अधिक नहीं होते। लेकिन जो होते हैं वो बेहद ही पक्के होते हैं। ये जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करते। ये अधिकतर एकाकी जीवन जीना ही पसंद करते हैं। इनकी शादी भी अमूमन देरी से होती है। बल्कि इस मूलांक के लोग कई बार शादी न करने का भी निर्णय ले लेते हैं। समाज में इनकी अलग ही पहचान होती है।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: अपनी पत्नी को सिर आंखों पर बैठाकर रखते हैं ऐसे लड़के, जिनका नाम इन अक्षरों से होता है शुरू