
Name Astrology: अपनी पत्नी को सिर आंखों पर बैठाकर रखते हैं ऐसे लड़के, जिनका नाम इन अक्षरों से होता है शुरू
ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा नाम ज्योतिष भी है। नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। आप किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके स्वभाव, आदतों, पंसद-नापसंद के बारे में जान सकते हैं। आज हम यहां बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़के अपनी पत्नी से बेहद प्यार करने वाले माने जाते हैं। ये अपनी हमसफर की हर बात उनके बिना कहे ही समझ जाते हैं।
जिनका नाम A से शुरू हो: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करने वाले होते हैं। उनकी काफी इज्जत करते हैं। ये ऐसा कोई काम नहीं करते जिसकी वजह से इनकी पार्टनर को परेशानी हो। जीवन के सभी जरूरी निर्णय ये अपनी पत्नी से राय लेकर ही लेते हैं।
जिनका नाम K से शुरू हो: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपनी पत्नी को सिर आंखों पर बैठाकर रखते हैं। उनकी हर छोटी-मोटी जरूरतों का खास ख्याल रखते हैं। उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पत्नी के साथ बिताने की सोचते हैं।
जिनका नाम P से शुरू हो: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपनी पत्नी के लिए ईमानदार होते हैं। उन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। इनका नेचर रोमांटिक होता है। ये अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते। ये बेस्ट पति साबित होते हैं।
जिनका नाम R से शुरू हो: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लड़के बेस्ट पति साबित होते हैं। ये अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। उनकी हर खुशी का खास ख्याल रखते हैं। उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताते हैं। उन्हें हर चीज में सपोर्ट करते हैं।
यह भी पढ़ें: देवी लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं इन राशियों की लड़कियां, होती हैं सर्वगुण संपन्न
Updated on:
20 Apr 2022, 9:40 AM IST
Published on:
20 Apr 2022, 9:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.