1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 महीने तक मंगल और शुक्र की राशि में विराजमान रहेंगे राहु-केतु, 4 राशि वालों की बदलेंगे तकदीर

Rahu-Ketu Gochar In Mesh And Tula Rashi: वर्तमान में राहु मेष राशि में विराजमान है तो केतु तुला राशि में है। 30 अक्टूबर 2023 तक राहु-केतु इन्हीं राशियों में विराजमान रहेंगे।

2 min read
Google source verification
Rahu Ketu, rahu ketu in mesh and tula, rahu in mesh rashi, ketu in tula rashi, rahu ketu upay,

18 महीने तक मंगल और शुक्र की राशि में विराजमान रहेंगे राहु-केतु, 4 राशि वालों की बदलेंगे तकदीर

Rahu-Ketu: राहु और केतु को संयुक्त रूप से एक सांप के रूप का प्रतीक माना जाता है। जिसमें राहु सांप का मस्तक है तो केतु शेष शरीर। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को पापी ग्रह माना जाता है। जिनकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर होते हैं उनकी जिंदगी में भूचाल ला देते हैं। वहीं इन ग्रहों की शुभ स्थिति खूब लाभ भी देती है। वर्तमान में राहु मेष राशि में विराजमान है तो केतु तुला राशि में है। 30 अक्टूबर 2023 तक राहु-केतु इन्हीं राशियों में विराजमान रहेंगे। जानिए ये स्थिति किन राशि वालों देगी बेहद शानदार परिणाम।

मिथुन राशि: राहु-केतु आपको अचानक से धन प्राप्त होने के योग बना रहे हैं। वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। बिजनेस में भी इस दौरान आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कमाई के स्रोतों में वृद्धि होगी। जो लोग किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं उनके लिए ये अवधि अनुकूल साबित होगी और आप अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: नौकरी में कई अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आप अपनी शर्तों पर काम करने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल रहेंगे। फ्रशर्स को अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि: इस अवधि में आप अपनी रुचि के कार्यों को करने में अपार सफलता अर्जित कर सकते हैं। इन कार्यों से आप अच्छा धन भी प्राप्त कर सकेंगे। यात्रा से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ हद तक सुधार होगा। करियर को नई दिशा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 15 दिनों तक मिथुन राशि में बना रहेगा शुभ 'बुधादित्य योग', इन राशि वालों का चमकेगा करियर

Story Loader