बुध गोचर दिसंबर 2022
दिसंबर 2022 के महीने में बुध का राशि परिवर्तन तीन बार हो रहा है। इसके तहत बुध का पहला गोचर शनिवार,03 दिसंबर 2022, को सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस दौरान यह धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं इसके बाद बुधवार, 28 दिसंबर 2022 को सुबह 6 बजे बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जबकि साल 2022 के दिसंबर के आखिरी परिवर्तन के तहत शुक्रवार 30 दिसंबर की रात बुध 11 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।