
march 2022 rashi parivartan calendar
Planet Change March 2022 : साल 2022 में एक बार फिर महीने परिवर्तन हो गया है। इसके तहत साल का तीसरा माह मार्च आज मंगलवार को महाशिवरात्रि के साथ शुरु हो गया है। ऐसे में हर माह की तरह इस माह भी कुछ ग्रहों की दिशा, दशा व राशि में परिवर्तन होने जा रहा है। जिसका असर सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलगा।
ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार मार्च 2022 में बुध,सूर्य व शुक्र यानि तीन ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। इनमें जहां बुध बुध व वाणी के कारक हैं। तो वहीं सूर्य आपके मान, सम्मान व अपमान के कारक और शुक्र भाग्य के कारक ग्रह हैं।
- मार्च 2022 में सर्वप्रथम बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। उनका ये परिवर्तन रविवार 6 मार्च को होगा। इस परिवर्तन के तहत बुध मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेेंगे। बुध का ये परिवर्तन रविवार, 6 मार्च को सुबह 11:31 AM पर होगा। वहीं बुध ग्रह 18 मार्च, 2022 को इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे। इसके बाद मीन राशि में बुध 24 मार्च, 2022 को गोचर करेंगे।
बुध के इस परिवर्तन व 31 मार्च को शुक्र के परिवर्तन से पहले तक मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और शनि की युति होगी। जिसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस युति से देश-विदेश में हालात बिगड़ने के साथ ही महंगाई पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।
- मार्च 2022 में दूसरा परिवर्तन सूर्य देव करेंगे। उनका यह परिवर्तन मंगलवार, 15 मार्च को होगा। इस परिवर्तन के तहत सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का ये परिवर्तन मंगलवार, 15 मार्च को सुबह 12:31 बजे होगा। इसके पश्चात सूर्य गुरुवार, 14 अप्रैल को 8:56 AM पर मंगल के स्वामित्व वाली अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे।
- मार्च 2022 में तीसरा व सबसे अंतिम परिवर्तन शुक्र करेंगे। उनका यह परिवर्तन गुरुवार, 31 मार्च को होगा। इस परिवर्तन के तहत शुक्र शनिदेव के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का ये परिवर्तन गुरुवार, 31 मार्च को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। जहां वे 27 अप्रैल 2022 की शाम 6:30 बजे तक रहेंगे ।
इन राशियों पर रहेगा विशेष असर
: मेष राशि- मेष के जातकों के लिए ये महीना काफी अच्छा साबित होगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही आप अच्छा धन कमाने के अलावा धन की बचत भी कर सकेंगे। आपके काम की कार्यालय में काफी तारीफ होगी। यात्रा में अच्छा धन मिलने के अलावा अचानक भी धन की प्राप्ति होने की संभावना है।
: वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। इस दौरान आप धन-धान्य में वृद्धि की संभावना के बीच निवेश से अच्छा धन प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जातक इस समयावधि में अपने रूके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। यह समय सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए शुभ साबित होने के साथ ही इन्हें वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
: मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों इस दौरान धन कमाने में आप सफल होंगे। इन्हें नौकरी में सफलता के अलावा बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। वाहन और मकान सुख की प्राप्ति के साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।
: तुला राशि- तुला राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलने के साथ ही पदोन्नति और वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। व्यापार में योजना सफल होने के साथ ही अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा। इस समय निवेश कर सकते हैं।
: धनु राशि- धनु राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की इस महीने विशेष कृपा रह सकती है। इससे धन-धान्य में वृद्धि के अलावा पुराने कर्ज से मुक्ति की संभावना है। निवेश से अच्छा धन बनाने के अलावा बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
: वृश्चिक राशि- धनु राशि के जातकों को इस दौरान नौकरी और कॅरियर में सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। आय के साधनों में बढ़ौतरी के बीच कई स्त्रोतों से आमदानी के योग हैं। यह समय लाभकारी होने के साथ ही व्यापार में विस्तार के अलावा मुनाफा भी देगा।
वहीं इस दौरान कर्क, सिंह, कन्या, और मीन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा।
Published on:
1 Mar 2022, 12:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.