सलमान की प्राप्त कुंडली के अनुसार शीघ्र विवाह के प्रबल योग बन रहे है, अगर सलमान की भविष्य में शादी होती है तो उनकी जिंदगी में खुशियों की और ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी । सातवे भाव का स्वामी शुक्र है जो दसवे या शनी के घर में जाकर बैठा हैं, शनि और शुक्र मित्र है साथ ही यहां पर मंगल भी बैठा है, शुक्र और मंगल साथ बैठे है और राहू भी इन्हें देख रहा है इस वजह से सलमान खान दीवानगी की हद तक किसी से प्यार करते हैं । उनकी लव लाईफ भी काफी अच्छी है, लेकिन विवाह के लिए चौथा भाव स्ट्रांग होना जरुरी है इसके आधार पर उनके विवाह होने में थोड़ी मुश्किल आ रही है ।
लेकिन जब भी सलमान शादी करेंगे, अपनी पत्नी के लिए एक अच्छे जीवन साथी साबित होंगे । शुक्र जो कि 1 दशवें स्थान में बैठा है जो कि जातक को अच्छी पत्नी जीवन साथी से विवाह करवाता हैं । कुंडली के अनुसार सलमान का विवाह एक बेहद खूबसूरत कुंभ राशि की लड़की से होने की संभावना बनती हैं ।