5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saturn Transit: शनि देव अक्टूबर तक इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, करियर में दिलाएंगे अपार तरक्की

Shani In Makar Rashi: 5 जून को शनि ने अपनी वक्री चाल शुरू की थी और अक्टूबर तक शनि वक्री अवस्था में ही रहेंगे। जानिए ये अवधि किन 3 राशि वालों के लिए शानदार साबित होगी।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani transit 2022, shani vakri 2022, shani chalisa, shani ke upay, shani in makar rashi,

Saturn Transit: शनि देव अक्टूबर तक इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, करियर में दिलाएंगे अपार तरक्की

Saturn Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि वक्री (Shani Vakri) होकर मकर राशि (Makar Rashi) में विराजमान हैं और 17 जनवरी 2023 तक ये इसी राशि में रहेंगे। बता दें शनि ने हाल ही में 12 जुलाई को अपनी राशि बदली थी इस दौरान शनि ने कुंभ राशि (Kumbh Rashi) से मकर राशि में प्रवेश किया था। 5 जून को शनि ने अपनी वक्री चाल शुरू की थी और अक्टूबर तक शनि वक्री अवस्था में ही रहेंगे। जानिए ये अवधि किन 3 राशि वालों के लिए शानदार साबित होगी।

मेष (Aries): इस राशि वालों के लिए भी शनि शुभ फलदायी साबित होंगे। अक्टूबर तक का समय आपके लिए शानदार रहने की उम्मीद है। करियर में अच्छी खासी तरक्की हासिल करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ (Taurus): इस राशि के जातकों पर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी हुई है। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। अधूरे अटके हुए काम पूरे होंगे। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। बिजनेस जातक अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। समाज में आप अलग पहचान हासिल करने में सफल रहेंगे।

कन्या (Virgo): इस राशि वालों को अचानक से धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। शनि देव आप पर मेहरबान रहने वाले हैं। आपको आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। बिजनेस जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इस चीज की 'अति' इन राशि के लोगों का जीवन कर सकती है बर्बाद!