17 जुलाई 2019 को सावन का पवित्र माहीना शुरू होने वाला है। इस माह में शिव जी की पूजा ( Sawan Shiv Pujan ) की जाती है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा व आराधना की जाती है और उन्हें कई तरह के उपायों से भी प्रसन्न किया जाता है। भोलेनाथ अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्दी सुनते हैं और उन्हें मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद भी देते हैं। शास्त्रों के अनुसार सावन माह ( Sawan 2019 ) में की गई पूजा बहुत अधिक फल प्रदान करती है। क्योंकि इस माह के दौरान शिव जी भक्तों की पुकार जल्दी सुनते हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार सावन माह में पूरी श्रद्धा, भक्ती व विधि विधान से शिव जी के 15 मंत्रों को जपने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और कामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही जिन लोगों को सुख, शांति, धन, समृद्धि, सफलता, प्रगति, संतान, प्रमोशन, नौकरी, विवाह, प्रेम सहित कई अन्य मनोकामनाओं के लिए शिव जी के इन मंत्रों का जप जरूर करें....