
141 दिन तक अपनी स्वराशि में वक्री रहेंगे शनि देव, इन राशियों का करेंगे कल्याण!
Shani Retrograde 2022: शनि की वक्री चाल ज्योतिष नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। शनि 5 जून से 23 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे यानी अपनी उल्टी चाल चलेंगे। ये 141 दिन की अवधि कुछ राशि वालों को शुभ परिणाम देगी तो कुछ के कष्ट बढ़ाने का काम करेगी। वहीं कुछ राशि वालों को इस दौरान शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। लेकिन यहां आप जानेंगे कि आखिर किन राशि वालों के लिए शनि की ये चाल शुभ साबित होगी।
इन राशियों के लिए शुभ रहेगी शनि की वक्री चाल:
मेष राशि- इस दौरान आपको अनुकूल फल प्राप्त होने की संभावना रहेगी। आपके करियर को गति मिलेगी। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि- शनि की इस चाल का लाभ आपको करियर लाइफ में मिलेगा। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे। मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। निवेश से अच्छा धन अर्जित करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी।
धनु राशि- इस दौरान आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये समय विशेषतौर पर लाभकारी सिद्ध होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि- इस राशि वालों को मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की स्तुति से व्यक्ति के हर कष्ट दूर होने की है मान्यता, भगवान श्री कृष्ण ने भी की थी ये स्तुति
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
19 Jun 2022 04:09 pm
