6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र शनि युति : इन राशियों पर होने वाली है धन वर्षा, इसमें आपकी राशि तो नहीं

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन ही एक महत्वपूर्ण ग्रह गोचर (Shukra Gochar 2023) हुआ है। रविवार को शुक्र ग्रह गोचर 2023 (Venus Transition Kumbh Rashi) में हुआ है। शुक्र राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) से बेहद महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना (Venus Transition Kumbh Rashi) कुंभ राशि में शुक्र शनि युति (Shukra Shani Yuti 2023) के रूप में हो रही है। इससे कई राशियों पर धन वर्षा होने वाली है, राजनीति, आर्थिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले पं. अरविंद तिवारी बता रहे हैं किऩ राशियों को होगा आर्थिक लाभ।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 22, 2023

venus_transition_2023.jpg

venus transition 2023

Shukra Shani Yuti 2023: इन दिनों शनि अपने मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में गोचर कर रहा है, उसके साथ वैभव और विलासिता के स्वामी ग्रह शुक्र 22 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश (Venus In Aquarius) करने जा रहे हैं। इस योग के चलते विभिन्न राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इनको हर तरफ से लाभ होने जा रहा है।


Shukra Shani Yuti Effect: कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति से कार्यक्षेत्र मजबूत होगा और धन की प्राप्ति होगी। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र मजबूत होगा, जिन जातकों के प्रेम संबंध सुखद नहीं थे। अब प्रेम संबंधों में अनुकूलता आने जा रही है, अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप फिल्म मनोरंजन कार्य और डिजाइनिंग या अन्य कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं तो आपको बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त होने जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जातकों को वाहन सुख इत्यादि भी प्राप्त होने जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Chinese New Year Festival 2023: चीनी नव वर्ष आज से शुरू, तय नहीं होती तारीख, कई देश मनाते हैं उत्सव


आइये जानते हैं कि किन राशियों के लोगों को हो रहा आर्थिक लाभ


वृषभः शुक्र शनि युति वृषभ राशि वाले जातक के लिए भी बेहद सुखद साबित होने जा रहा है। इससे दशम भाव मजबूत होगा जिसके चलते कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी, प्रेम संबंध मधुर होंगे, धन की आवक होगी।


कन्याः शुक्र शनि की युति कन्या राशि वाले जातकों के लिए भी बेहद शानदार है। इसके प्रभाव से भाग्य आपका साथ देगा, इससे यात्रा होने की संभावना है। धन लाभ भी होगा, कुल कुटुंब में आप के सम्मान में वृद्धि होगी।


तुला राशि: राशि स्वामी के पंचम भाव में शनि के साथ युति करने के कारण तुला राशि के लोगों की सेहत मजबूत होगी तनाव में कमी आएगी और धन लाभ होगा।


मकर राशि: द्वितीय भाव में शुक्र और शनि का गोचर बेहद शानदार है। धन से जुड़े हुए कार्यों में लाभ होगा, परिवार में परेशानियां दूर होंगी। संतान से जुड़ी समस्या दूर होगी।


मीन राशि: आपकी राशि से बारहवें भाव में शुक्र और शनि का गोचर ठीक नहीं है, सेहत का ध्यान रखें, विरोधी मजबूत होंगे। आपको वाहन सावधानी से चलाने की जरूरत है। आपको धन से जुड़ा हुआ कष्ट हो सकता है।