Shukra Gochar May 2022: शुक्र 23 मई की रात 8:39 बजे मेष राशि में गोचर करेगा और 18 जून तक इसी राशि में स्थित रहेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है उसके पास अच्छी धन-दौलत और बैंक बैलेंस होता है। वहीं जिसकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है उस व्यक्ति को वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक जीवन तक में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। जानिए 23 मई को होने वाला शुक्र का राशि गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।