1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Somnath: पीएम मोदी ने किए सोमनाथ महादेव के दर्शन

मोदी ने कहा, महाकुंभ का संकल्प सोमनाथ महादेव की कृपा से पूरा

2 min read
Google source verification

PhotoResizerOriginalWeight:4999708


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुजरात के दौरे (Gujarat visit) के दूसरे दिन रविवार को सोमनाथ महादेव के दर्शन किए। यहां उन्होंने शास्त्रीय विधि विधान के साथ दर्शन किए और पूजन- आरती की। प्रधानमंत्री श्री सोमनाथ ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मंदिर के बाहर उनकी झलक पाने को भारी संख्या में लोग उमड़े। इससे पहले हेलीपैड से हमीरजी सर्कल तक के एक किलोमीटर लंबे रास्ते के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ थी।

सोमनाथ महादेव के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री जूनागढ़ जिले के सासण गिर पहुंचे। यहां सासण हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मुलु बेरा, सांसद राजेश चूड़ासमा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रधानमंत्री के यहां पहुंचते ही इलाका मोदी..मोदी..के नारों से गूंज उठा। उन्होंने यहां पर सिंह सदन में रात्रि विश्राम किया।

इससे पहले वे रविवार सुबह जामनगर के पास रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में स्थित पशु रेस्क्यू, संरक्षण व पुनर्वास सेंटर-वनतारा- का दौरा किया। वे यहां सुबह 6:25 बजे पहुंचे और करीब सात घंटे से अधिक समय बिताया। मोदी के वनतारा के दौरे पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पुत्र पुत्र अनंत अंबानी साथ थे। इसके बाद वे दोपहर बाद सोमनाथ के लिए रवाना हुए। हेलीपैड से हमीरजी सर्कल तक के एक किलोमीटर लंबे रास्ते में लोग मोदी की एक झलक पाने को उमड़े।

अनंत अंबानी की ओर से विकसित वनतारा रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में रिलायंस ग्रीन बेल्ट में 3000 एकड़ में फैला हुआ है। यहां प्राणी संग्राहलय में जानवरों की 100 से अधिक प्रजातियां हैं। इसमें दुर्लभ प्रजातियों के पशुओं को भी संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां रेस्क्यू किए गए 200 200 से अधिक हाथियों को आश्रय दिया गया है। ये सेंटर घायल, परित्यक्त और शिकार किए गए जानवरों को बचाने, उपचार, संरक्षण व पुनर्वास करने पर केंद्रित है।

नबीडब्ल्यू की बैठक में हिस्सा लेंगे

विश्व वन्यजीव दिवस पर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सासण गिर जाएंगे। गुजरात दौरे के तीसरे व अंतिम दिन वे यहां पर जंगल सफारी करेंगे। इसके बाद वे सिंह सदन में नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ (एनबीडब्ल्यू) की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें केंद्र व राज्य के वन विभाग के उच्च अधिकारियों के उपस्थित रहने की संभावना है। वे सोमवार दोपहर को सासण हेलीपैड से राजकोट के लिए रवाना होंगे। राजकोट के पास हीरासर हवाई अड्डे से वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Story Loader