30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनीपत: दमघोंटू होने लगी हवा, छा रहा स्मॉग

सोनीपत

•

image

Deependra Singh

•

Updated: 17 Nov 2024, 5:59 PM IST

सुबह के समय सांस लेने में होने लगी परेशानी
सोनीपत.
दिल्ली-एनसीआर में शामिल सोनीपत में प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है। सुबह स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी बढऩे लगी है। धुंध और उसमें शामिल धूल, धुएं के कणों के कारण सांस लेने में परेशानी होने लगी है। साथ ही गले में खराश महसूस होने लगी है। कई इलाकों में स्मॉग के कारण हवा दमघोंटू बनी रही।
मौसम में सर्दी के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी बढऩे लगा है। सुबह तो स्मॉग छा जाता है। रात को इससे ज्यादा दिक्कत होती है। दिन में हवा चलने से मौसम थोड़ा साफ हो जाता है लेकिन यह समस्या कम नहीं हो रही है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 तक पहुंच रहा है। यह बेहद खराब स्तर पर जा चुका है। सर्दी बढऩे के साथ ही प्रदूषण के स्तर में और इजाफा होने का अनुमान है।
पीएम-10 का स्तर 451 पहुंचा: जिले में रविवार को पीएम-10 का स्तर 451 व पीएम 2.5 का स्तर 453 तक पहुंच गया है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैँ।
बुजुर्गों को घर रहने की सलाह: बढ़ता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। इसमें बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। स्मॉग के साथ अनेक प्रकार के प्रदूषित तत्व मिले होते हैं। यह शरीर में जाकर सांस से संबंधित रोग के कारण बनते हैं। चिकित्सक स्मॉग में बाहर न निकलने की हिदायत देने लगे हैं। वह सुबह-शाम घूमने वालों को सावधानी बरतने की कह रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

समाचार

ट्रेंडिंग