6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल में बन रहा है बड़ा खास संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत?

अप्रैल महीने में पापी ग्रह राहु-केतु, क्रूर ग्रह शनि और सबसे शुभ ग्रह गुरु समेत सभी 9 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। जानिए इन ग्रहों में होने वाले बदलाव का किन राशियों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
april, april 2022, shani transit 2022, rahu ketu transit 2022, guru transit 2022, guru rashi parivartan 2022, shani rashi parivartan 2022, rashifal, Jupiter transit 2022,

अप्रैल में बन रहा है बड़ा खास संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत?

All 9 Planets Zodiac Change In April Month 2022: अप्रैल महीना ज्योतिष नजरिए से काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने मंगल, बुध, शनि, गुरु, शुक्र, चंद्र, राहु, केतु और सूर्य सभी 9 ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इनमें से कुछ ग्रह ऐसे हैं जिनका राशि परिवर्तन काफी समय बाद होने जा रहा है। ये ग्रह हैं राहु-केतु, शनि और गुरु। जानिए ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले इस बदलाव का किन राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत: इस महीने आपको लगभग हर क्षेत्र में सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। पढ़ने लिखने वाले बच्चों के लिए ये समय शानदार रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस वालों की कोई डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातकों को मिलेगा प्रमोशन: इस राशि वालों को विभिन्न क्षेत्रों में समृद्धि प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। प्रेम जीवन शानदार रहेगा। जो लोग विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं उनका सपना पूरा हो सकता है।

कर्क राशि वालों की बढ़ेगी आय: ग्रहों में होने वाले बदलाव का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रोजगार में कई मौके प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: अगर आपकी बर्थ डेट इनमें से कोई एक है, तो अप्रैल महीना आपके लिए रहेगा सबसे लकी