1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होने का संकेत देते हैं ऐसे सपने, आपको भी आते हैं क्या?

Dream Interpretation: स्वप्नशास्त्र की मानें तो हर तरह के सपनों का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है।

2 min read
Google source verification
dream interpretation, dream astrology, dreams, sapno ka matlab, shan prapti ke sapne, sapne me paisa dekhna,

कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होने का संकेत देते हैं ऐसे सपने, आपको भी आते हैं क्या?

Dream Astrology: सोते वक्त इंसान एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां सभी चीजें वास्तविक प्रतीत होती हैं लेकिन वास्तव में वो होती है सपनों की दुनिया। अधिकतर लोग सोते समय सपने देखते हैं। कुछ सपने हमारी असल जिंदगी से मिलते-जुलते प्रतीत होते हैं तो कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका हमारी रियल लाइफ से कुछ लेना-देना नहीं होता। लेकिन स्वप्नशास्त्र की मानें तो हर तरह के सपनों का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। जानकार ऐसा मानते हैं कि सपने हमें हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं से पहले ही रूबरू करा देते हैं। बस जरूरत होती है इन संकेतों को समझने की। आज हम ऐसे सपनों के बारे में बात करेंगे जो हमें कुबेर देवता का आशीर्वाद प्राप्त होने का संकेत देते हैं।

सपने में बैंक में पैसा जमा करते देखना या किसी भी तरह से धन की बचत करते देखना शुभ माना जाता है। ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको भविष्य में अच्छा धन लाभ होने वाला है। सपने में कहीं से पैसा मिलते देखना भी शुभ संकेत माना जाता है। ये सपना भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत देता है। सपने में गड़ा हुआ धन दिखना शुभ संकेत है। ये सपना अचानक से धन की प्राप्ति होने का संकेत देता है। सपने में सिक्के देखना अशुभ माना जाता है तो वहीं पैसों के नोट देखना शुभ होता है।

सपने में बच्चों को हंसते गाते देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके घर जल्द लक्ष्मी आने वाली है। सपने में लाल रंग की साड़ी पहनें किसी स्त्री को देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है। सपने में दांत साफ करते देखना भी शुभ माना जाता है। सपने में चोट लगे देखना या शरीर से खून निकलते देखना भविष्य में धन प्राप्ति होने का संकेत देता है।

सपने में किसी से कोई वस्तु छीनना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके पास कहीं से ढेर सारा पैसा आ सकता है। सपने में खुद को ऊंचाई पर चढ़ते देखना भी शुभ संकेत है। ये सपना तरक्की मिलने और धन में वृद्धि होने का संकेत देता है। सपने में मंदिर देखना या भगवान के दर्शन होना भी धन प्राप्ति का संकेत होता है। ये सभी सपने कुबेर देवता की विशेष कृपा होने का संकेत देते हैं।
यह भी पढ़ें: अगस्त में बुध का दो बार गोचर 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मिलेगी बड़ी कामयाबी

Story Loader