4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 मई से 15 जून तक वृषभ राशि में बना ‘बुध आदित्य योग’, इन 30 दिनों में 5 राशि वालों की चमकेगी तकदीर!

Budhaditya Yoga In Vrish Rashi: वृषभ राशि में ये योग 15 मई से 15 जून तक बना रहेगा। जिसका असर मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 May 2022, 9:25 AM IST

surya gochar 2022, sun transit may 2022, sun transit in Taurus 2022,

15 मई से 15 जून तक वृषभ राशि में बना 'बुध आदित्य योग', इन 30 दिनों में 5 राशि वालों की चमकेगी तकदीर!

Sun And Mercury Together In Taurus Zodiac: मई महीने में वृषभ राशि में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। बुद्धि के देवता बुध पहले ही वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब 15 मई को सूर्य देव भी इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार जब भी बुध और सूर्य की किसी राशि में युति होती है तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ये योग बेहद ही शुभ माना जाता है। वृषभ राशि में ये योग 15 मई से 15 जून तक बना रहेगा। जिसका असर मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन यहां आप जानेंगे कि किन राशि वालों के लिए ये योग सबसे शुभ साबित होने वाला है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों को बुध और सूर्य की युति से अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। बिजनेस में सुनहरे अवसर प्राप्त होने के आसार रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। बच्चों को पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। आर्थिक तंगी से निजात मिलेगा।

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। अच्छे संस्थान में नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। बिजनेस में उन्नति मिलेगी। धन पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: इस योग से आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन पक्ष के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। धन का संचय करने में भी आप कामयाब रहेंगे। घर परिवार में किसी की सेहत में सुधार आ सकता है।

कन्या राशि: आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अलग-अलग माध्यमों से अच्छा धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि: आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। अचानक से कोई बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले अगर कर लिए ये 2 काम, तो हर दिन गुजरेगा शानदार