30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 जून तक सूर्य देव 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिलेगी तरक्की और अपार धन!

वृषभ राशि में सूर्य का गोचर काफी खास माना जा रहा है। जानिए इस गोचर से किन्हें जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 May 2022, 12:37 PM IST

surya rashi parivartan, sun transit 2022, sun transit in Taurus 2022, surya gochar 2022, sun transit may 2022, सूर्य राशि परिवर्तन 2022,

15 जून तक सूर्य देव 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिलेगी तरक्की और अपार धन!

Sun Transit In Taurus 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में जरूर प्रभावित करता है। 15 मई को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जहां ये 15 जून तक विराजमान रहेंगे। कहते हैं जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें करियर में खूब सफलता प्राप्त होती है और ऐसे लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वृषभ राशि में सूर्य का गोचर काफी खास माना जा रहा है। जानिए इस गोचर से किन्हें जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

मेष राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये गोचर आपके लिए शानदार साबित होगा। आप एक से अधिक स्रोतों से कमाई कर पाने में सफल रहेंगे। आप अपने शौक और रुचि के काम को पेशे में बदल सकते हैं। आपको आपके प्रयासों में सफलता हासिल होगी। ये समय करियर के लिहाज से अनुकूल साबित होगा।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको इस काम में सफलता मिलेगी। परीक्षा में अच्छे अंक मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध मजबूत होंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि: इस दौरान आप उच्च अधिकारियों के संपर्क में भी आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होगी। बिजनेस हो या नौकरी आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस से प्राप्त हुए धन को पुन: निवेश करने से आपमी कमाई में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है। मेहनत के दम पर अच्छा धन लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि: इस दौरान आपकी समाज में छवि मजूबत होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ये गोचर आपको विशेष लाभ देने वाला साबित होगा। अगर आप लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे तो आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी और आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सूर्य-बुध की युति से बनेगा ‘बुधादित्य’ राजयोग, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत?