31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्य-बुध की युति से बनेगा ‘बुधादित्य’ राजयोग, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत?

कुंडली में इन दोनों ग्रहों की युति व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती है। जानिए इस युति से किन 3 राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 May 2022, 11:44 AM IST

surya budh yuti, sun mercury conjunction, surya transit 2022, surya gochar 2022, sun transit in Taurus 2022,

सूर्य-बुध की युति से बनेगा ‘बुधादित्य’ राजयोग, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत?

वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति का खास संयोग 15 मई से 15 जून तक बना रहेगा। ज्योतिष अनुसार जब भी ये दोनों ग्रह मिलते हैं तो 'बुधादित्य योग' का निर्माण होता है। बुध पहले से ही वृषभ राशि में विराजमान हैं अब सूर्य भी इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। दोनों ग्रहों की युति अत्यंत ही शुभ मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में जहां सूर्य को आत्मा, पिता, सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। वहीं बुध को बुद्धि, बिजनेस, संचार कौशल और ज्ञान का कारक माना गया है। कुंडली में इन दोनों ग्रहों की युति व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती है। जानिए इस युति से किन 3 राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

कर्क राशि: ये अवधि आर्थिक लिहाज से हिसाब से अनुकूल रहने वाली है। रूके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में अच्छा खास लाभ प्राप्त होगा। नए ग्राहक बनेंगे। जो जातक विदेश में नौकरी प्राप्त करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल साबित होगा। भाग्य का हर काम में साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

सिंह राशि: ये अवधि निवेश के लिहाज से शानदार साबित होगी। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे मौके हाथ लग सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। सैलरी बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस के लिहाज से समय अच्छा है। इस दौरान आप कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचने में सफल रहेंगे।

मकर राशि: छात्रों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। अपनी रुचि के काम में आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय आपके लिए शानदार साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: ससुराल में सौभाग्य लेकर आती हैं इन 4 राशि की बहूएं, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं रूप