11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sun Transit Capricorn: खरमास हुआ खत्म, सूर्य गोचर से इन पर धन वर्षा

मकर राशि में सूर्य गोचर (Sun Transit Capricorn january 2023) से खरमास खत्म हो गया है। इसी के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। वहीं सूर्य का राशि परिवर्तन तमाम लोगों की किस्मत का पिटारा खोलने वाला है, उन पर धन वर्षा हो सकती है।
2 min read
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Jan 15, 2023

sury_gochar.jpg

sury gochar 2023

मकर राशि में सूर्य गोचर जनवरी 2023 (Sun Transit Capricorn january 2023 ) के साथ ही एक महीने का खरमास 14 जनवरी की रात खत्म हो गया। इसी के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इसी दिन से सूर्य और गुरु के प्रभाव में वृद्धि होने लगती है। इसका कई राशियों पर अच्छा असर पड़ेगा। सूर्य गोचर 2023 (Sury Gochar 2023) कई राशि के जातकों की किस्मत खुल सकती है। इन पर धन वर्षा का योग बन रहा है।

इन राशियों पर होगी धन वर्षाः सूर्य के मकर राशि में गोचर से इन राशियों को खूब फायदा होने वाला है।


मिथुन राशिः सूर्य का मकर राशि में गोचर मिथुन राशि के जातकों को खूब फायदा पहुंचा सकता है, जो लोग शोध के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। इनके स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय अच्छा है। आज निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने का संयोग बन रहा है।


तुला राशिः सूर्य का मकर राशि में गोचर होने से तुला राशि के जातकों को भी शुभ फल मिलने का योग बन रहा है। यह आर्थिक दृष्टि से फलदायी होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं जो लोग रियल स्टेट क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए लाभ का योग बन रहा है। इस राशि के जातक वाहन या लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Makar Sankranti Effect: मकर संक्रांति 2023 का महंगाई पर यह असर, क्या कहता है ज्योतिष

मीन राशिः मीन राशि के जातक के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में रूका हुआ भुगतान वापस मिल सकता है। इसी के साथ रूके काम पूरे हो सकते हैं। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है और पैसे की भी बचत होने की संभावना है।


कर्क राशिः सूर्य गोचर 2023 कर्क राशि के जातक के लिए भी फलदायी साबित हो सकता है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसायियों को बंपर लाभ की संभावना है जो लोग शादी की योजना बना रहे हैं, उनका काम बन सकता है।