8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना विधानसभा में काम के दौरान IAS नवीन मित्तल के PS को आया हार्ट अटैक, मंत्री खुद देते रहे CPR फिर भी नहीं बची जान

IAS Naveen Mittal: तेलंगाना विधानसभा परिसर में स्पेशल चीफ सेक्रेटरी नवीन मित्तल के PS राजू का हार्ट अटैक से निधन। मंत्री वकीटी श्रीहरि ने बचाने के लिए खुद CPR दिया, लेकिन जान नहीं बच सकी। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Telangana Assembly, IAS Naveen Mittal

विधानसभा परिसर में IAS नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी राजू की हार्ट अटैक से मौत

IAS Naveen Mittal PS: तेलंगाना विधानसभा परिसर में एक दुखद खबर सामने आई है। राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी और स्पेशल चीफ सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) राजू की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनकी हालत बिगड़ते देख पशुपालन मंत्री वकीटी श्रीहरि ने तुरंत CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद राजू की जान नहीं बच सकी।

अचानक बिगड़ी तबीयत, फर्श पर गिरे राजू

राजू विधानसभा परिसर के भीतर एक हॉल में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें तेज सीने में दर्द महसूस हुआ और वे फर्श पर बेहोश होकर गिर पड़े। यह देखते ही वहां मौजूद अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। राजू की सांसें थमते देख मौके पर मौजूद पशुपालन एवं खेल मंत्री वाकिति श्रीहरि तुरंत आगे आए और उन्हें बचाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा के तौर पर सीने को दबाना (CPR) शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सफेद कुर्ते-पायजामे में मंत्री श्रीहरि जमीन पर बैठकर राजू के सीने पर लगातार दबाव दे रहे हैं। वहीं आसपास खड़े कर्मचारी राजू के सिर और हाथों को सहलाते नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में विधानसभा की मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने कहा- मौके पर ही हो चुका था कार्डियक अरेस्ट

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि राजू को बहुत गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। जब तक उन्हें मेडिकल सेंटर लाया गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। पत्रकार अब्दुल बशीर के अनुसार, यह घटना पूरी तरह से विधानसभा परिसर के अंदर घटी, जिससे कुछ समय के लिए वहां सन्नाटा पसर गया।

प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

राजू के अचानक निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई। IAS नवीन मित्तल और उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने राजू के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग मंत्री वाकिति श्रीहरि की तत्परता की सराहना कर रहे हैं। मक्थल विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और कैबिनेट मंत्री श्रीहरि ने जिस तरह बिना किसी झिझक के एक कर्मचारी की जान बचाने का प्रयास किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।