29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 तारीख में जन्मे लोगों पर बुध देवता की रहती है विशेष कृपा, ये बिजनेस में खूब कमा सकते हैं मुनाफा

ये जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। ये कभी घबराते नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 15 Aug 2022, 2:00 PM IST

numerology, astrology, mulank 5, radix 5, number 5,

इन 3 तारीख में जन्मे लोगों पर बुध देवता की रहती है विशेष कृपा, ये बिजनेस में खूब कमा सकते हैं मुनाफा

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5,14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। बुध के कारण ही इन तारीख में जन्मे लोग साहसी और बुद्धिमान होते हैं। ये जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। ये कभी घबराते नहीं हैं। चाहे कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आ जाएं ये तुरंत हल निकाल ही लेते हैं। ये चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं।

मूलांक 5 वाले लोग नयी नयी योजनाओ को क्रियान्वित कर लाभ कमाते हैं। ये व्यापार में रिस्क उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और व्यापार में ये अपेक्षाकृत अधिक सफल भी रहते हैं। इनके व्यक्तित्व की खासियत ये है कि ये अधिक देर तक चिंता नहीं करते और न ही अधिक देर तक प्रसन्न या दुखी रहते हैं। ये परिस्थिति के अनुरूप खुद को ढाल लेते हैं। दूसरों को आकर्षित करने की इनके अंदर अद्भुत कला होती है।

ये किसी से भी तुरंत दोस्ती कर लेते हैं। ये अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ये किसी भी व्यक्ति के अंदर की बात तुरंत ही जान लेते हैं। यदि इनके शिक्षा की बात की जाय तो ये उत्तम विद्या प्राप्त करते हैं। इन्हें कई चीजों की जानकारी होती है। ये क्रिएटिव होते हैं। यदि किसी कारण इनकी विद्या कम भी रह जाती है तो भी ये चतुर और बुद्धिमान ही कहलाते हैं। ये जीवन में गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो ये लोग नयी नयी खोजो से लाभ कमाते हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती। ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी से धनार्जन कर लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। मूलांक 1, 3, 4, 5, 7 और 8 वाले लोगों के साथ इनकी मित्रता देखी जाती है।
यह भी पढ़ें: कैसे होते हैं महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग, जानें अंक ज्योतिष से