लेकिन इसमें भी सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को तब होती है, जब उनकी लाड़ली के लिए आने वाले रिश्ते या तो कुछ समय बाद नकार दें, या रिश्ते ही न आएं। जानकारों की मानें तो वर्तमान सामाजिक परिवेश में जब भी किसी घर में बेटी का जन्म होता है, तभी से उसके माता-पिता उसके विवाह के विषय को लेकर चिंतित होने लगते हैं। ऐसे में समय रहते बेटी की शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मकसद होता हैं।