सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से इनकी लव लाइफ में आएगी बहारः ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव जातकों की कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं, ये आत्मा के भी कारक हैं। सिंह राशि पर इनका अधिकार है, मेष उच्च और तुला इनकी नीच राशि मानी जाती है। माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होते हैं, उन्हें मान सम्मान, आत्मविश्वास, सांसारिक सुख मिलता है, वहीं जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में होते हैं वे क्रोध और अहंकार जैसी परेशानियों से घिरे रहते हैं। आइये जानते हैं सूर्य गोचर (Sury Gochar) से किन राशियों की लाइफ में बहार आ रही है।