1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु अनुसार जिस घर में होता है शनि देव का ये प्रिय पौधा वहां धन की नहीं होती कमी

ये पौधा शनि देव के साथ-साथ भगवान शिव का भी प्रिय माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-शांति और खुशहाली आती है। ये पौधा पैसों की कभी तंगी नहीं होने देता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 20 Jan 2022, 2:24 PM IST

vastu_tips.jpg

वास्तु अनुसार जिस घर में होता है शनि देव का ये प्रिय पौधा वहां धन की नहीं होती कमी

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में शमी के पौधे को बेहद चमत्कारिक माना जाता है। ऐसी मान्यता है इस पौधे को घर में लगाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये पौधा धन संबंधी सभी दिक्कतों को दूर कर देता है। इसे शनि देव का प्रिय माना जाता है। कहते हैं इस पौधे की रोजाना पूजा करने से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। इसके घर में होने से वास्तु दोष भी नहीं रहता। जानिए शमी के पौधे को कब और कैसे घर में लगाएं। क्या है इसके रख रखाव का सही तरीका।

शनिवार के दिन लगाएं शमी पौधा: इस पौधे को लगाने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इसे गमले में या सीधे जमीन में भी लगा सकते हैं। विजयदशमी के दिन ये पौधा लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार या छत पर भी लगा सकते हैं।

दिशा का रखें ध्यान: घर के बाहर अगर शमी का पौधा लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप घर से बाहर जाएं तो ये पौधा आपके दाएं हाथ की तरफ पड़े। यदि घर के बाहर इस पौधे को लगाने की जगह नहीं है तो उस स्थिति में आप इसे छत पर दक्षिण दिशा में रखें। अगर इस दिशा में सही से धूप नहीं आती है तो आप इसे पूर्व दिशा या ईशान कोण में रख सकते हैं।

सफाई का रखें ध्यान: जहां भी ये पौधा लगा रहे हैं उसके आस-पास का स्थान बिल्कुल साफ-सुथरा रखें। ध्यान रखें कि इस पेड़ की पूजा होती है इसलिए इसके साफ मिट्टी में लगाएं और कुछ-कुछ दिन में इसकी सफाई भी करते रहें।

शमी के पौधे की करें पूजा: मान्यता है कि अगर शमी के पौधे की रोजाना पूजा की जाए और उसे जल चढ़ाया जाए तो धन की कभी कमी नहीं होती है। शनिवार के दिन इस पौधे की पूजा जरूर करें। धन की प्राप्ति के उपाय के तौर पर पौधे की जड़ में एक सुपारी और एक रुपये का सिक्का दबा दें। ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होने लगेगी।
यह भी पढ़ें: विदुर नीति: ये 3 चीजें किसी भी व्यक्ति का जीवन कर सकती हैं बर्बाद