- विवाह योग्य बच्चों के कमरे का रंग हल्का गुलाबी या आंखों को सुंदर लगने वाला कोई भी कलर करवाना चाहिए।
- कभी भी अत्यधिक गहरे, भूरे,नीले और काले रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसे रंगों से नेगेटिविटी आती है।
- जो अविवाहित दक्षिण दिशा में सोते हैं, उनके विवाह में अड़चनें आती हैं।
- वहीं नैऋत्य कोण में सोने वालों को विवाह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
- विवाह की चाह रखने वालों को पलंग इस प्रकार लगाना चाहिए कि उसे दोनों तरफ से उपयोग में लाया जा सके। दोनों तरफ से दीवार से सटा पलंग विवाह में रुकावटें पैदा करता है।
- पलंग के ऊपर किसी भी प्रकार की बीम या दुछत्ती नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से मानसिक तनाव हो सकता है, जो विवाह के निर्णय में बाधा बन सकता है।
- जिस किसी विवाह योग्य व्यक्ति के विवाह में अड़चन आ रही हो तो, ऐसे व्यक्ति के बैडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैंची, छुरी और धारदार वस्तुएं भूलकर भी न रखें।
- विवाह की चाह रखने वालों को अपने बैडरूम में उत्तर दिशा की दीवार पर राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती या किसी विवाहित जोड़े की तस्वीर लगाने से विवाह शीघ्र होता है।
- विवाह योग्य युवक-युवतियों के बैडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में दो एक्टीवेटेड क्रिस्टल रखें। इससे विवाह शीघ्र होने के योग बनेंगे।