
Vastu Tips: घर-परिवार में बेडलक ला सकते हैं ये पौधे, अगर गलत दिशा में लगाए तो
Vastu Tips For Plants: घर में पौधे लगाना किसे अच्छा नहीं लगता। लोग अपने घर के बाहर, बालकनी में या छत पर पौधे लगाना पसंद करते हैं। इससे आस-पास का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर पौधे को लगाने की एक निश्चित दिशा होती है। वास्तु अनुसार अगर पेड़-पौधे गलत दिशा में लगा दिया जाएं तो ये घर में सकारात्मकता लाने की बजाय घर के माहौल को नकारात्मक बना सकते हैं। जानिए वास्तु अनुसार पेड़-पौधों को लगाने की सही दिशा।
तुलसी का पौधा: वास्तु अनुसार इस पौधे को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाने की सही दिशा उत्तर या फिर पूर्व मानी गई है। कहते हैं दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर-परिवार में आर्थिक संकट आ सकता है।
मनी प्लांट: इस पौधे का संबंध धन से माना गया है। कहते हैं ये धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। साथ ही ये गुडलक को बढ़ावा देता है। लेकिन इस पौधे को कभी भी गलत दिशा में लगाने की गलती न करें। वास्तु अनुसार ये प्लांट दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।
रोजमेरी का पौधा: इस पौधे के दक्षिण दिशा में भूल से भी न लगाएं क्योंकि इससे फायदा होने की बजाय नुकसान होने लगेगा। इस पौधे को आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व की दिशा) में लगाना शुभ होता है। ये पौधा शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर करता है।
केले का पौधा: दक्षिण दिशा में इस पौधे को लगाने से आर्थिक हानि होने की संभावना रहती है। इसे ईशान कोण में ही लगाया जाना चाहिए। या आप इसे उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, वो छोटी उम्र में ही हासिल कर लेते हैं बड़ा मुकाम
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
12 Jul 2022, 4:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.