11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदुर नीति: ये 3 चीजें किसी भी व्यक्ति का जीवन कर सकती हैं बर्बाद

विदुर जी ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी 3 चीजों का जिक्र किया है जो मनुष्य का जीवन नर्क के समान बना देती हैं। इसलिए इन चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
2 min read
Google source verification
vidur_niti.jpg

विदुर नीति

Vidur Niti: विदुर महाभारत काल के महान बुद्धिजीवियों में से एक माने जाते हैं। इनकी बुद्धि और विचारों से हर कोई प्रभावित हो जाता था। उनकी दूरदर्शी सोच और रणनीतियों के कारण महाराज धृतराष्ट्र लगभग हर विषय पर इनकी राय लेना पसंद करते थे। महाभारत युद्ध प्रारंभ होने से पहले महात्मा विदुर और धृतराष्ट्र के बीच युद्ध के परिणामों को लेकर जो बातें हुई थीं उन्हें ही ‘विदुर नीति’ के नाम से जाना जाता है। यहां आप जानेंगे विदुर की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने ऐसी तीन चीजें बतााई हैं जो व्यक्ति का जीवन खत्म कर देती हैं। इसलिए इन चीजों से दूर रहने में ही भलााई है।

लोभ: लोभ या लालच बुरी चीज मानी जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति किसी चीज को लेकर लालच करता है उसे जीवन में कभी सुख प्राप्त नहीं हो पाता। क्योंकि लालची व्यक्ति हमेशा अपने लालच को पूरा करने के बारे में सोचता रहता है। जिससे उसकी रातों की नींद तक उड़ जाती है। लालच करने का अंजाम हमेशा बुरा ही होता है। विदुर नीति कहती है कि व्यक्ति को कभी भी लालच नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक बार लोभ और लालच की भावना किसी के मन में आ गई तो वो व्यक्ति गलत कार्यों की तरफ उन्मुख हो जाता है। अपना स्वार्थ साधने के लिए किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे लोगों की आत्मा मैली हो जाती है और इनका जीवन बर्बाद हो जाता है।

काम-वासना: विदुर नीति अनुसार जिस व्यक्ति के मन में काम-वासना प्रबल होती है उसका सर्वनाश हो जाता है। ऐसा व्यक्ति खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाता और जाने अनजाने कई गलतियां कर बैठता है। ऐसे व्यक्ति की दिन रात की नींद उड़ जाती है। इसलिए मनुष्य को अपनी इस आदत पर नियंत्रण रखना चाहिए।

क्रोध: इंसान को क्रोध आना स्वभाविक है। लेकिन जरूरत से ज्यादा क्रोध आने की आदत व्यक्ति को बर्बाद कर सकती है। क्रोध के कारण व्यक्ति को सही-गलत की समझ नहीं रहती। जिस कारण व्यक्ति गुस्से में आकर कई बार ऐसे फैसले ले लेता है जिससे उसका खुद का ही नुकसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 12 दिन तक बुध मकर राशि में रहेंगे अस्त, 6 राशि के लोग इन चीजों को लेकर हो जाएं सावधान