31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा अपने नेता सावरकर, मुखर्जी और दीनदयाल के नाम से वोट क्यों नहीं मांगती

भाजपा को अपने नेताओं के देश के प्रति योगदान और आजादी की लड़ाई में उनकी क्या भूमिका रही है? जिन युवाओं से भाजपा वोट की अपील कर रही है उनके आगे अपने नेताओं की भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Rahul Jain

•

Updated: 25 Apr 2024, 4:13 PM IST

congress

रायपुर. भाजपा के द्वारा शहीद भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस के नाम पर वोट मांगने पर कांग्रेस ने तंज कसा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा,भाजपा अपने ऑफिशियल पेज में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो लगा पोस्टर जारी कर युवाओं से वोट की अपील कर रही है, लेकिन अपने नेता सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के नाम से वोट मांगने से बच रही है? भाजपा को अपने नेताओं के देश के प्रति योगदान और आजादी की लड़ाई में उनकी क्या भूमिका रही है? जिन युवाओं से भाजपा वोट की अपील कर रही है उनके आगे अपने नेताओं की भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास 10 साल की मोदी सरकार की ना तो उपलब्धि है ना ही उनके मार्गदर्शक नेताओं का देश के प्रति कोई योगदान रहा है। इसीलिए भाजपा के बड़े नेता चुनावी मंचों के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ दुर्भावना पूर्वक बयान बाजी करते हैं। जनता का ध्यान भटका कर वोट लेने की जुगत में है। प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा ना काम कर सकती है ना किसी का कल्याण कर सकती है। भाजपा सिर्फ आरोप लगा सकती है। भाजपा और उनके अनुसांगिक संगठनों का एक ही काम है पूर्ववर्ती सरकार के कामों पर बुराई करना उनके कामों को गलत ठहरना और अपना उल्लू सीधा करना।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम में सिर्फ दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर नजर आती है। उस दौरान भाजपा को शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद नही आती है। अब लोकसभा में भाजपा की सरकार की विदाई सुनिश्चित दिख रही है तब भाजपा को स्वतंत्रता संग्राम के नेता याद आ रहे हैं।