12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CG News : दिल्ली में सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने नई उद्योग नीति शुरू की है
Play video

CG News : दिल्ली में सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने नई उद्योग नीति शुरू की है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में निवेशकों से किया संवाद, छत्तीसगढ़ को 15000 करोड़ रुपए से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 24 Dec 2024, 2:15 AM IST

CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में 23 दिसंबर को आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट (Investor Connect) मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नई उद्योग नीति (New Industrial Policy) शुरू की है। यह नीति संबंधित लोगों से विचार-विमर्श के बाद लाई गई है, इसमें निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई चीजें हैं जैसे टैक्स में छूट, जमीन की उपलब्धता, बिजली में रियायत आदि। बस्तर में उद्योग लगाने पर और रियायतें हैं। बस्तर में उद्योग और पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं।