
योगी सरकार के आदेश के बाद कांवड़ यात्रा में लगा इतना बड़ा DJ की मकानों के हिलने लगे दरवाजे
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर इस साल कांवड़ियां और भी अधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि इस साल बड़े-बड़े डीजे कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं। ऐसा इसलिए भी है कि योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा में डीजे के लिए अनुमति दे दी है। जबकि पूर्व की अखिलेश सरकार ने 2016 कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर रोक लग दी थी। इसके चलते ही इस साल डीजे पर एक गाना भी खूब चल रहा है। जिसे लोग भी बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने में सीएम योगी की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं पूर्व की अखिलेश सरकार के डीजे पर रोक को लेकर जमकर आलोचना भी की जा रही है।
वहीं इस बीच मोदीपुरम हाईवे से पल्लवपुरम फेज-दो में जाने वाले डिवाइडर रोड के मुख्य मार्ग की शुरुआत में एक विशाल डीजे लगाकर रास्ता रोका गया है। जिसके चलते लोगों का परेशानी भी हो रही है। इतना ही यह डीजे 15 फीट ऊंचा और करीब 20 फीट चौड़ा है। जिसकी आवाज से आसपास के मकानों के शीशे, दरवाजे व दुकानों का सामान भी हिल रहा है। इसका क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है।
आरोप है कि इस डीजे को लगाने वाले कांवड़ शिविर संचालक ने पुलिस से साठगांठ कर ली है। जिसके चलते ऐसे में फेज-दो और डबल स्टोरी मकानों में रहने वाले लोगों का काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही उन्हें पल्हैड़ा की ओर से घूमकर हाईवे की ओर जाना पड़ रहा है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का इस मामले में कहना है कि अगर कोई लिखित में शिकायत देगा तो रास्ता खुलवा दिया जाएगा।
मुजफ्फरनगर में डीजे से टकराए बिजली के तार
मुजफ्फरनगर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सावटु व खेड़ी सुंडियान के बीच देर रात 40 कांवड़ियों का एक गुट हरिद्वार डांक कांवड़ लेने के लिए जा रहा था। ये कांवड़ियां गांव हड़ौली से ट्रक्टर ट्रॉले पर एक बड़ा डीजे लगाकर चले तो गांव सावटु व खेड़ी सुंडियान के बीच पहुंचे बिजली के तार डीजे से टकरा गया। तार हटाने के लिए 3 कांवड़ियाँ ऊपर चढ़ गए जो कि बिजली की चपेट में आ गए। जिसमें दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Published on:
05 Aug 2018 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
