सैक्टर 20 थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि घायल जिसकी पहचान राम उर्फ भरत के रूप में हुई है, उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों के कब्जे से पूर्व में बिजलीघर पर तैनात गार्ड लूटी बंदूक,32 बोर की पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस और कार बरामद की है। फरार बदमाशों की भी तलाश की जा रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।