scriptक्रिकेटर महेंंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद | 3 thieves arrested for theft in mahendra singh dhoni house in noid | Patrika News

क्रिकेटर महेंंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

locationनोएडाPublished: Jun 07, 2019 11:43:03 am

Submitted by:

virendra sharma

खास बातेंः-
नोएडा के सेक्टर-104 में है महेंद्र सिंह धोनी की कोठी
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार हुए चोर
बंद मकानों को बनाते थे अपना निशाना
 

dhoni

क्रिकेटर महेंंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

नोएडा. कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को बुधवार रात गिरफ्तार किया है, जबकि इनका 1 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के लैपटॉप, एलसीडी और गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। पकड़े गए माल में धोनी के घर से चोरी हुआ सामान भी शामिल है। यह गिरोह बाइक पर सवार होकर बंद मकानों को खोजता था। उसके बाद ये इक्टठा होकर पूरी वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस इस गिरोह के फरार चल रहे सदस्य की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-45 के स्टाइलोम सोसायटी के पास कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियोंं में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सलारपुर निवासी राहुल व सिराजुद्दीन को पकड़ लिया। पूछताछ की तो सामने आया है कि ये शातिर चोर हैं। उस दौरान भी चोरी के इरादे से घूम रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सलारपुर के एक मकान से इखलाक खान को भी दबोच लिया। उसी दौरान एक अन्य चोर नदीम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
chori
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 5 लैपटॉप, 3 गैस सिलिंडर, 9 बड़ी बैटरी, एक मोबाइल फोन, एक डीवीआर, 5 एलईडी टीवी, 3 इन्वर्टर, एक होम ऑडियो सिस्टम और एक बैटरी चार्जर बरामद कर लिया। यह सामान अलग-अलग जगहों से चोरी किया था। लैपटॉप, एलईडी, इन्वर्टर आदि लाखों का सामान महेंद्र सिंह के घर से चोरी किया गया था। सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि ये बाइक और पैदल सेक्टरों में घूमते थे और ताला लगे मकानों की खोजते थे। जिन मकानों पर ताला लटका दिखाई दे जाता, वे उसे निशाना बनाते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर भी चोरी की थी।

केयर टेकर ने चोरी का कराया था मुकदमा दर्ज
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नोएडा के सेक्टर-104 में कोठी है। नोएडा अथॉरिटी मेंं यह कोठी महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह कोठी करीब 450 वर्ग मीटर में बनी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने विश्व कप का खिताब जीता, उसके बाद यह कोठी उन्होंने नोएडा में ली थी। उन्होंने यह कोठी एक कंपनी को किराए पर दी हुई है। इसकी देखरेख विक्रस सिंह करते है। कोठी के केयर टेकर की तहरीर पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि अभी तक महेंद्र सिंह धोनी इस कोठी में एक बार आए है।

ट्रेंडिंग वीडियो