
70 साल का बुजुर्ग 7 वर्ष की बच्ची के साथ किया घिनौना काम तो हुआ ये हाल
नोएडा. यूं तो सूबे में हर दिर शर्मसार करने वाली रेप की खबरें आती रहती है, लेकिन नोएडा से जो खबर आई है। वह शर्मसार करने के साथ ही हैरान करने वाला भी है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग पर अपनी पोती की उम्र की 7 साल की मासूम के साथ घिनोनी हरकत करने का आरोप लगा है। आरोपी बुजुर्ग पीड़ित बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है। इस बुजुर्ग पर आरोप है कि प्रसाद लेकर पड़ोसी के घर गई मासूम के साथ इस 70साल के बुजुर्ग ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर एक कमरे में ले गया और वहां बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने लगा। बच्ची ने जब परिजनों की इसकी जानकारी दी तो परिजन पुलिस तक शिकायत लेकर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में भी लिया था, लेकिन आरोपित बुजुर्ग के परिजन ने बच्ची की इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कहकर केस दर्ज नहीं कराने की गुहार लगाने लगे थे, जिसकी वजह से पीड़ित बच्ची के परिजन ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी। लेकिन आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपित परिवार अपने वादे से मुकर गया। जिससे आहत होकर पीड़ित के परिजन ने एक बार फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- बच्ची से रेप व हत्या की घटना के बाद लोगों ने ऱाष्ट्रध्वज पर निकाला गुस्सा, कर दिया ये काम
पीड़ित परिवार की शिकायत पर अब कोतवाली फेज तीन क्षेत्र में 7 वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 70 वर्षीय वृद्ध के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पीड़ित बच्ची के परिजन का आरोप है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन बच्ची आरोपित के घर प्रसाद देने गई थी। लेकिन इस गंदी मासिकता के शिकार बुजुर्ग ने बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने उसे बहला फुसला कर एक कमरे में अकेले लेकर चला गया। हवश की आग में अंधे हो चुके इस बुजुर्ग ने वहां पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने इसकी जानकारी उसी दिन दी थी। लेकिन पड़ोस का मामला होने और आरोपित परिवार की और से केस नहीं दर्ज कराने की मिन्नत करने की वजह से पीड़ित बच्ची के परिजन ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद से ही आरोपित वृद्ध और उसके परिजन बच्ची का इलाज कराने से मुकर गए और धमकी देने लगे। इसी से आहत होकर पीड़ित परिजन ने एक बार फिर से पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज तीन प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि एक सप्ताह पहले मामला सामने आया था, लेकिन परिजन ने उस दौरान केस दर्ज कराने से मना कर दिया था। अब लिखित शिकायत मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि, अभी आरोपित फरार है।
Updated on:
25 Sep 2018, 3:30 PM IST
Published on:
25 Sep 2018, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.