25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस होटल के कमरे में हुआ कुछ ऐसा कि बहने लगी खून की धार, इसके बाद जो हुआ

होटल के कमरा नंबर 2 हुई घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Nov 2018, 8:45 PM IST

noida murder

इस होटल के कमरे में हुआ कुछ ऐसा कि बहने लगी खून की धार, इसके बाद जो हुआ

नोएडा . सैक्टर 63 स्थित छिजारसी गांव में एक होटल के कमरे में एक युवक ने अपने साथ पढ़ने वाली युवती को लेकर गया और फिर उसे गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद भी पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने लड़की को गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस यह पता करने में भी जुटी है कि सीसीटीवी में युवक और युवती के साथ नज़र आने वाला दूसरा युवक कौन था।

यह भी पढ़ें- महिला ने जेठ के कर्तूतों की जब पति को दी सूचना तो पति ने किया शर्मनाक काम

होटल टेररेने एम्पायर के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए तस्वीरों में मोहित यादव और नेहा कि घटना से पहले की मिली तस्वीरे में साफ नज़र आ रहा है कि दोनों रिसेप्शन पर खड़े हैं। इन दोनों के साथ एक और युवक होटल में बुकिंग कर रहा है। फिर तीनों कमरे में चले जाते हैं। इसके बाद दूसरा यूवक वहां से निकाल गया। होटल में गोली चलने और लड़की के चिल्लाने की आवाज के बाद होटल में हलचल मच गई। जब होटल के स्टाफ ने पता करने कोशिश की तो लड़के ने दरवाजा नहीं खोला और बोला की कुछ नहीं हुआ है, लेकिन जब दूसरे कमरे से देखा गया तो दिखा कि लड़की बाथरूम में बदहवास पड़ी थी। इसके बाद युवक ने भी फांसी लगा लिया।

यह भी पढेंः अपने किए की सजा भुगतने के लिए हाशिमपुरा नरसंहार के 16 आरोपियों में से 4 पीएसी जवान ही पहुंचे कोर्ट

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मोहित का शव पंखे पर लटकता मिला, जब कि नेहा घायल अवस्था में पड़ी थी। नेहा को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक नेहा के सीने में गोली लगने के बाद फंस गई है, जिससे उसकी क्रिटिकल थी। लिहाजा, उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि गाजियाबाद की रहने वाली नेहा ने 19 जुलाई की केडी कैम्पस में आरपीएफ़ कोर्स में दाखिला लिया था। नेहा के दाखिला लेने के बाद अगले दिन मोहित यादव ने दाखिला लिया था। सीसीटीवी में कैद हुए तस्वीरें इस बात को दर्शा रही है की दोनों के बीच काफी नजदीकी थी। इस कारण नेहा मोहित के साथ होटल में आई थी। लेकिन होटल के कमरा नंबर 2 में ऐसा क्या हुआ कि मोहित ने नेहा को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली? पुलिस इस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है और ये पता करने में जुटी है कि सीसीटीवी में युवक और युवती के साथ नज़र आने वाला दूसरा युवक कौन है।