26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन का गणित बिगाड़ सकती है यह पार्टी, यूपी की इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

—यूपी में 10 से 15 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है—उम्मीदवार को लेकर 6 मार्च से पहले पार्टी लेगी फैसला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 4 Mar 2019, 12:05 PM IST

sp

गठबंधन का गणित बिगाड़ सकती है यह पार्टी, यूपी की इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

नोएडा. यूपी में तेजी के साथ राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। एक तरफ जहां यूपी में सपा-बसपा गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं चुनाव से ऐन वक्त पहले आम आदमी पार्टी ने यूपी में 10 से 15 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या फिर गठबंधन कर यह स्पष्ट नहीं किया है। सहारनपुर और गाजियाबाद समेत यूपी की अन्य सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारी करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: नवाब खानदान के इस तोता की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, तलाशने वाले को मिलेगा इनाम

सहारनपुर से योगेश लड़ सकते है चुनाव

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सहारनपुर से योगेश दाहिया चुनाव लड़ सकते है। 2014 में आम आदमी पार्टी की तरफ से योगेश दाहिया ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं पार्टी की तरफ से गाजियाबाद से चुनाव लडने के संकेत दिए है। वहीं वरिष्ठ नेताओं ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर इकाई मजबूत करने और चुनाव की तैयारी करने को कार्यकर्ता से कहा है। अभी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट को लेकर पार्टी ने तस्वीर साफ नहीं की है।

10-15 सीट पर आप लड़ेगी चुनाव

पश्चिमी यूपी के संयोजक सोमेंद्र ढाका व अवध और रुहेलखंड के प्रभारियों के साथ में 28 फरवरी को यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह मीटिंग कर चुके है। सूत्रों की माने तो पार्टी 10 या 15 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। साथ ही तीनों को अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत करने को कहा गया है। ये तीनों ही प्रभारी प्रत्याशियों को लेकर 6 मार्च से पहले पार्टी को रिपोर्ट सौपेंगे।

योगेश दाहिया किसान नेता भी हैं। यूपी में गन्‍ने की खेती करने वाले किसानों की लड़ाई लड़ चुके है। साथ ही वह सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। इनकी वोटरों पर भी अच्छी पकड़ है। ऐसे में अन्य पाटियों को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: Mahashivratri Puja 2019 आज नहीं कर पाए शिव का जलाभिषेक तो मंगलवार को इस समय तक है शुभ मूहर्त