30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात अचानक थाने पहुंच गये एडिशनल चीफ सेक्रेट्री होम तो भागते हुए पहुंचे पुलिस अधिकारी- देखें वीडियो

मुख्य बातें चीफ सेक्रेट्री होम ने किया औचक निरीक्षण क्राइम ग्राफ भी देखा देर रात चार घंटे तक पुलिस अधिकारियों संग की बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Aug 2019, 2:39 PM IST

news

नोएडा। हाईटेक शहर की कोतवाली सेक्टर-20 में आधी रात 12 बजे प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री होम अवनीश अवस्थी औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गये। उन्हें अचानक थाने में देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ से लेकर जिले के कप्तान एसएसपी वैभव कृष्ण थाने पहुंचे। इसके करीब चार घंटे तक चीफ सेक्रेट्री ने अधिकारियों संग बैठक करने के साथ ही कोतवाली का निरीक्षण किया।

अचानक पहुंचे एडिशनल चीफ सेक्रेट्री ने अधिकारियों संग की बैठक

सेक्टर-20 कोतवाली के कार्यालय,हवालात,मालघर और थाना परिसर में नवनिर्मित आवासीय परिसर का निरीक्षण करने के बाद एडिशनल चीफ सेक्रेट्री होम ने पुलिस अधिकारियों संग बैठक की। रात करीब चार घंटे तक सेक्टर 20 कोतवाली में रहे और13बिंदुओं पर निरीक्षण नोट अंकित किया।

नाइट पेट्रोलिंग के लिए 25 वाहन देने का किया ऐलान

अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी की समस्या इस क्षेत्र में पार्किंग नहीं होना है। इसके अलावा दो नए थाने फेस1तथा सेक्टर-142 प्रस्तावित है। प्रस्तावित थानों की जमीन के सम्बन्ध में नोएडा में जहां पार्किंग आवश्यक है। नोएडा अथॉरिटी से कॉर्डिनेशन कर उसका प्रस्ताव नोएडा अथॉरिटी को तथा अपर मुख्य सचिव गृह महोदय को भेजने को कहा। एसएसपी नाइट पैट्रोलिंग हेतु 25 नये वाहनों की मांग की गयी। जिसका प्रस्ताव भेजे जाने के साथ पोक्सो अधिनियम फास्ट ट्रैक, महिला अपराध की डिटेल भेजे जाने को कहा।