30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Afghanistan Crisis: परिवार को लेकर परेशान हैं नोएडा में पढ़ने वाले अफगानी छात्र

मीरवाइज जो अफगानिस्तान के रहने वाले हैं वह अपने परिवार को लेकर बहुत ही चिंतित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 16 Aug 2021, 7:34 PM IST

noida_1.jpg

नोएडा. अफगानिस्तान पर तालिबान (Afghanistan Crisis) के कब्जे के बाद से पूरी दुनिया की निगाह अफगानिस्तान पर टीकी हुई है। अफगानिस्तान से सैकड़ों की संख्या में पढ़ने वाले छात्र दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) और नोएडा (Noida) में रहते हैं। तालिबान (Taliban) द्वारा कब्जे की खबर सुनने के बाद अफगानिस्तान के छात्रों (Afghan students in Noida) की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: अटल जी की जुबान क्या फिसली, फिसल गयी थी बलरामपुर सीट

अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं मीरवाइज
मीरवाइज जो अफगानिस्तान (Afghanistan) के रहने वाले हैं वह अपने परिवार को लेकर बहुत ही चिंतित है। नोएडा (Noida) में रह रहे बाकी छात्र (Student) भी मीरवाइज की तरह ही अपने परिवार को लेकर चिंतित है। क्योंकि जिस तरह से तालिबान (Taliban) ने पहले अफगानिस्तान (Afghanistan) में हिंसा फैलाई थी, उसको लेकर लोग काफी ज्यादा खौफजदा हैं। हालांकि यह पता नहीं है कि, नई सरकार किस तरीके का कानून लाएगी, वहां रह रहे नागरिकों के लिए वो कानून कितना हितकारी होगा।


परिजनों से संपर्क कर रहे हैं छात्र
नोएडा में रहने वाले छात्र (Afghan students in Noida) काफी चिंचित हैं, लगातार अपने परिवार के लोगों से संपर्क करके उनका हाल जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ ऐसे भी छात्र है जिनका वीजा (Visa) जल्द समाप्त होने वाला है। ऐसे छात्रों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। छात्र इस लिए परेशान है कि नई सरकार की कैसी विदेशी नीति होगी।

वीजा को भी लेकर चिंतित हैं मीरवाइज
अफगानिस्तान (Afghanistan) के सैकड़ों छात्र पढ़ाई के लिए नोएडा और एनसीआर (Noida NCR) में रहते हैं। इन्हीं में से एक छात्र मीरवाइज हैं, मीरवाइज नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University Noida) से बीसीए (BCA) कर रहे हैं। मूल रुप से मीरवाइज काबुल (Cabul) के रहने वाले हैं। मीरवाइज ने बताया कि, दिसंबर 2021 में उनका वीजा (Visa) समाप्त हो जाएगा, लेकिन अब उनका भी एक्सटेंशन होगा या नहीं होगा, यह कह पाना मुश्किल है।

हर सुविधा मुहैया करा रहा है कॉलेज
शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University Noida) के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर अजीत कुमार का कहना है कि करीब 172 अफगानिस्तानी स्टूडेंट (Afghan students in Noida) मौजूदा वक्त में शारदा में पढ़ाई कर रहे हैं। तालिबान के द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे की जानकारी मिली तो उन्होंने सभी छात्रों से संपर्क कर उन्हें हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू, तो विपक्ष ने की भाजपा हटाओ यात्रा की शुरूआत