19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्वी यादव ने सीएम योगी से की अपील तो मदद को आगे आए अखिलेश यादव, लोग जमकर कर रहे तारीफ

Highlights: -तेजस्वी यादव ने नोएडा में बिहार के रहने वाले लोगों की मदद की अपील की थी -अखिलेश यादव के निर्देश पर युवा नेता अनिल यादव ने परेशानी में फंसे लोगों की मदद की -इन लोगों को आगे भी मदद का आश्वासन दिया गया
2 min read
Google source verification
tejashwi_akhilesh.jpeg

नोएडा। देशभर में 21 दिन के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते कई लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ लोग अपने घर नहीं जा पा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बहुत से मजदूर ऐसे भी हैं जिनके सामने खाने तक की समस्या पैदा हो गई है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा ऐसे लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए भी कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Lockdown के बीच सड़क पर घूमने निकले पुलिस कमिश्नर और डीएम, लोग बोले- 'हमें अपने घर जाना है'

इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खास माने जाने वाले युवा नेता अनिल यादव ने नोएडा में फैक्ट्री बंद होने के चलते परेशानी में फंसे लोगों की मदद की। दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और अखिलेश यादव को टैग करते हुए अपील की गई कि दुल्हिन बाज़ार,बिहार के 30-35 लोग लॉकडाउन के कारण अचानक फैक्टरी बंद होने से गली नं-7, गाँव-ममूरा,सेक्टर-66,नोएडा में फंसे हैं। दूरभाष पर बताया कि ये लोग भूखे हैं। कृपया इनके खाने और बिहार पहुँचाने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें: Lockdown के बीच दो पक्षों में पथराव, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

वहीं इस ट्वीट पर अखिलेश यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव को इन लोगों की मदद करने के निर्देश दिए। जिसके पर अनिल यादव अपने साथियों संग मौके पर पहुंचे और इन लोगों को खाने-पीने की वस्तु मुहैया कराई। साथ ही उन्हें 11 हजार रुपये भी मदद के रूप में दिए। इसके अलावा इन लोगों को आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और अनिल यादव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उधर, तेजस्वी यादव ने भी ट्विटर पर अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ेंं: Noida Police ने अनीस को पहुंचाया उसकी गर्भवती पत्नी के पास, तमन्ना ने बेटे का नाम रखा रणविजय

इस बाबत अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर हम अपनी टीम के साथ ममूरा गांव में पहुचें। जहां लोग फैक्ट्री बंद होने के चलते परेशानी में थे। उनके पास खाने-पीने की चीजें खरीदने तक के पैसे नहीं थे। जिसके बाद हमने उन्हें सामान उपलब्ध कराया और 11 हजार की आर्थिक मदद भी दी। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि आगे भी किसी तरह की परेशानी होती है तो वह हमसे संपर्क कर सकते हैं।