
शिवपाल के इस प्लान से सपा में मची खलबली, अखिलेश करेंगे इन जिलों का दौरा
ग्रेटर नोएडा. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का ऐलान शिवपाल यादव कर चुके है। साथ ही शिवपाल यादव लोकसभा चुनाव 2019 यूपी की सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान कर चुके है। माना जा रहा है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अखिलेश यादव को चुनाव में नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह यह भी है कि सपा के दिग्गज नेता अखिलेश का साथ छोड़कर शिवपाल का दामन थाम चुके है।
यादव फैमिली के परिवार में शुरू हुई अर्तंकलह काफी पहले ही सड़क पर आ चुकी है। यहीं वजह है कि भाई का मुलायम का साथ छोड़कर शिवपाल ने अपनी राह अलग कर ली। अखिलेश यादव अपनी रणनीति बनाने में जुटे है तो शिवपाल अपनी। पिछले कुछ दिनों में शिवपाल यादव वेस्ट यूपी का दौरा करने में लगे है। यहां गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, संभल, मुरादाबाद, बागपत आदि जिलों में अपना जनाधार बढ़ाने में जुटे है। साथ ही सपा के दिग्गजों को खुद से जोड़ रहे है। इन जिलों में सपा भी मजबूत स्थित में है।
शिवपाल के दौरे के बाद में समाजवादी पार्टी के खेमे में भी खलबली मची हुई है। कार्यकर्ता अब अखिलेश यादव को नोएडा बुलाने की तैयारी कर रहे है। सालों से अखिलेश यादव के नोएडा आने का इंतजार कार्यकर्ताओं को भी है। तीन महीने पहले उनके आने का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन ऐन वक्त पर रद्द करना पड़ा था। कार्यकर्ताओं की माने तो दिवाली के बाद अखिलेश यादव कोका नोएडा आने का प्लान है। इसके अलावा गाजियाबाद समेत कई जिलों का दौरा अखिलेश यादव कर सकते है।
नोएडा में अखिलेश यादव जनसभा नहीं करेंगे, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर पश्चिमी यूपी में चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव खुद के कार्यकाल में शुरू किए गए प्रॉजेक्टों पर भी चर्चा करेंगे। कार्यकर्ताओं की माने तो रजनीगंधा से सेक्टर 56 तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव सपा सरकार के कार्यकाल में तैयार किया गया था। शिलान्यास होने के बाद भी प्रस्ताव को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने डंप कर दिया। साथ ही नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट की फाइल को सपा सरकार ने तेजी दिखाई दी थी। सपा कार्यकताओं की माने तो बीजेपी सरकार ने उनपर ब्रेक लगा दिया। सपा कार्यकाल में शुरू किए गए प्रोजेक्टरों को खंगाल रहे हैं। नोएडा विधानसभा प्रत्याशी रहे सपा नेता सुनील चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव की खुद नोएडा आने की इच्छा है। पिछली बार किसी कारण से उनका प्रोग्राम केंसिल हुआ था। लेकिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इसी बीच अखिलेश यादव नोएडा आएंगे।
Published on:
25 Oct 2018 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
